
पोस्टमार्टम में देरी पर ग्रामीणों के आक्रोश ने तोड़ी अधिकारियों की सुस्ती, दो चिकित्सकों की नियुक्ति
पोस्टमार्टम में देरी पर ग्रामीणों के आक्रोश ने तोड़ी अधिकारियों की सुस्ती, दो चिकित्सकों की नियुक्ति
एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा था अस्पताल
सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर कस्बे में एक चिकित्सक के भरोसे संचालित चिकित्सालय में अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति की चिकित्सा अधिकारियों को सुध तब आई जब मंगलवार को एक शव के पोस्टमार्टम में देरी हुई और ग्रामीणों ने रोष भी जताया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल दो और चिकित्सकों की नियुक्ति यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर की है जिनमें से एक ने बुधवार को काम भी शुरू कर दिया।
कस्बे के सरकारी चिकित्सालय की व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। यहां 300 से अधिक मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आते हैं और लगभग 25 से अधिक मरीज वार्डों में भर्ती होते है, लेकिन चिकित्सालय में मात्र एक चिकित्सक होने से उपचार के लिए मरीजों की कतार लगी रहती। इतना ही नहीं आउट डोर का समय बीतने के बाद अस्पताल में उपचार करने वाला कोई नहीं मिलता।
इस स्थिति से ग्रामीण काफी परेशान रहे हैं और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी करते रहे। लेकिन मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के लिए पुलिस एक जने के शव को लेकर चिकित्सालय पहुंची तो चिकित्सा व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। पुलिस के लिए अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिला। शाम 4 बजे ड्यूटी कम्पाउंडर ने ऑन कॉल ड्यूटी चिकित्सक डॉ., सैयद सुहेल अली को फोन किया तो चिकित्सक ने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को चिकित्सक के घर भी भेजा। उधर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए एक घंटे तक चिकित्सक के नहीं आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी। इस पर शाम 5 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मङ्क्षसह मीना व अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सोनी मलारना डूंगर चिकित्सालय पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद चिकित्सक डॉ. सैयद सुहेल अली अस्पताल पहुंचे। लगभग एक घण्टे से अधिक इंतजार के बाद शव का पोस्टमार्टम संभव हो सका।
तत्काल अतिरिक्त चिकित्सक
सीएमएचओ के गांव में पहुंचने पर मौजूद ग्रामीणों ने चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की समस्या से अवगत कराया। वे खुद भी समस्या रूबरू हुए। ग्रामीणों ने चिकित्सक की नियुक्ति के लिए उनको ज्ञापन भी सौंपा। इस पर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मङ्क्षसह ने मौके पर ही आदेश जारी कर स्थायी चिकित्सक डॉ. सैयद सुहेल अली के अलावा बुधवार से दो अतिरिक्त चिकित्सक लगाने के आदेश दिए। सीएमएचओ के आदेश पर बुधवार को डॉ. राहुल आफताब तो चिकित्सालय में ड्यूटी के लिए पहुंच गए लेकिन चिकित्सक डॉ. रेखा ङ्क्षसघल नहीं पहुंची।
इनका कहना है
मंगलवार को अकेला था। ओपीडी में मरीज देख घर पहुंचा था। जैसे ही शव के पोस्टमार्टम की सूचना मिली, आधा घण्टा में अस्पताल पहुंच कर पोस्टमार्टम किया। यहां पांच चिकित्सकों के पद स्वीकृत है। लम्बे समय से मैं अकेला हूं। आज एक और चिकित्सक आया है।
डॉ. सैयद सुहेल अली, चिकित्सा प्रभारी सीएचसी मलारना डूंगर
पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को चिकित्सक नहीं होने की सूचना पर मलारना डूंगर पहुंचा था। चिकित्सक मेरे बाद अस्पताल पहुंचा। यहां एक स्थायी चिकित्सक है। दूसरे चिकित्सक कार्यव्यवस्था के तहत लगाए है।
डॉ. धर्मङ्क्षसह मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाईमाधोपुर।
Published on:
22 Sept 2022 11:13 am

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
