2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोपितों के खिलाफ कार्रवाईकी मांग

मलारना डूंगर @ पत्रिका. बीते दिनों जयपुर मेले से गोवंश खरीद कर ले जा रहे लोगों से मारपीट के विरोध में सोमवार को मुस्लिम यूथ सोशियल वेलफेयर सोसायटी मलारना डूंगर के बैनर तले ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
Google source verification
ज्ञापन सौंपते समुदाय विशेष के लोग।

ज्ञापन सौंपते समुदाय विशेष के लोग।

इसमें बताया कि गोरक्षा के नाम पर समुदाय विशेष के लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। गोरक्षा के नाम पर बने संगठनों ने बीते दिनों अलवर जिले के बहरोड़ में जयपुर से गोवंश ले जा रहे लोगों को रोक कर मारपीट की। इस घटना में एक जने की मौत भी हो गई। जबकि उन लोगों के पास मेले से गोवंश खरीद के दस्तावेज भी मौजूद थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गोरक्षा के नाम पर बने संगठन द्वारा समुदाय विशेष के लोगों को परेशान किया जा रहा है। ऐसे संगठनों पर पाबंदी लगाई जाए। ज्ञापन में अलवर जिले में हुए घटना के आरोपितों के खिलाफकार्रवाई करने और मारे गए व्यक्ति के परिजनों को ५० लाख की सहायता देने, गोतस्करी की जांच सरकारी एजेंसी द्वारा ही हो। साथ ही गोरक्षा के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग