सवाईमाधोपुर. जिले के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर टोंक व हैदराबाद में हुए बलात्कार व हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश मीणा ने बताया कि देश व प्रदेश में महिलाओं व युवतियों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हो रही है। इससे युवाओं में रोष है। इस दौरान सोमा वर्मा, अंतिमा गर्ग, मनीषा खंगार, प्रियंका रैगर, गिरिजा सैन आदि मौजूद थे।
रैली के रूप में पहुंचे कलक्ट्रेट
इससे पहले विद्यार्थी पीजी कॉलेज में एकत्र हुए। इसके बाद रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार की नीतियों पर प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नारे लगाए। लोगों ने जिले में दुष्कर्म के आरोपियों के लिए हर जिले में फास्ट कोर्ट खोलने की मांगभी की है।