
पीपलदा दगंल में लोगों को सम्बोधित करते विधायक कुंजीलाल मीना व दंगल में मौजूद ग्रामीण।
पीपलदा. कस्बे में नहर के पास मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय पद दंगल व सुड्डा दंगल शुरू हुआ। इसमें चार गायन मंडलियों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर
रचनाएं सुनाई। मडंल से जुड़े कार्यकर्ता हरिराम माली ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतनलाल आजाद पुलिस जवाबदेही समिति अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि मुकेश मीना सरपंच पीपलदा थे। इससे पहले सैनी नवयुवक मंडल व माली समाज की ओर से अतिथि व गायन पार्टियों के गायन कलाकारों का स्वागत किया। इसके बाद महेश सैनी पिनान सीताराम सैनी राणापाडा, रामकिशन सैनी तालचिड़ी, हरिराम हरकेश सैनी पीपलदा की पार्टियों ने प्रस्तुति दी। मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पद दंगल में रविवार को नमोनायण मीना पूर्व वित्त राज्य मंत्री, नवलकिशोर मीना पूर्व विधायक, बृजमोहन मीना पूर्व आईएएस भी भाग लेंगे।
विभिन्न कार्यों के लिए की अनुशंसा
कार्यक्रम में विधायक कुंजीलाल मीणा ने विभिन्न कार्र्यों के लिए राशि की घोषणा की। इसमें राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय की चारदीवारी निर्माण के लिए चार लाख, हैण्डपम्प के लिए एक लाख व रैगर मोहल्ले में मंदिर के पास तक सीसी रोड बनवाने के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की। इस दौरान भाजपा मंडल बौंली के हनुमान दीक्षित, ग्राम पंचायत बौंली सरपंच राजेश गोयल आदि मौजूद थे।
कन्हैया पद दंगल में दी प्रस्तुतियां
मित्रपुरा. गोतोड़ में परीत महाराज के स्थान पर कन्हैया पद दंगल का आयोजन हुआ। इसमें टोडा ठेकला व जस्टाना की पार्टियों ने पद दंगल की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच जगदीश विधूड़ी गोठड़ा थे। अध्यक्षता किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कांजी मीणा जस्टाना ने की। दोनों ही पार्टियों को पुरस्कार स्वरूप राशि दी गई। वही दोनों पार्टियों को मुख्य अतिथि की तरफ भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष पायलट गोतोड़, जीएसएस अध्यक्ष रामसहाय गुर्जर, रामकरण हरियाणा थे।
कन्हैया दंगल आज
सवाईमाधोपुर. गंभीरा(कुस्तला) में रविवार सुबह दस से शाम छह बजे तक कन्हैया पद दंगल होगा। आयोजन से जुड़े मुकेश मीना ने बताया कि दंगल में कोड््याई, बिच्छीदोना व डेकवा की गायन मण्डली प्रस्तुतियां देंगी। दंगल की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
दंगल 15 को
सवाईमाधोपुर. रामड़ी के अटल सेवा केन्द्र पर 15 फरवरी को कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। आईटी सेल कांग्रेस कमेटी चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक संयोजक नादानसिंह मीना ने बताया कि दंगल में डेकवा, एण्डवा, करेल बावड़ी आदि पार्टियां गायन की प्रस्तुतियां देगी। शाम को ज्ञान चर्चा सत्संग का आयोजन होगा।
पढ़ाना में पद दंगल में उमड़े लोग
सूरवाल . पढ़ाना कस्बे में कामनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार से तीन दिवसीय दंगल कार्यक्रम शुरू हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक दीया कुमारी थी। अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, सवाईमाधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा, कमलसिंह मीना, अरविंद गौतम, मीरा सैनी, सुनीता वर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह सुगंधी भी उपस्थित थे। इस दौरान लोगों की मांग पर विधायक ने पुरानी स्कूल से बावड़ी तक पक्की सड़क बनवाने का भरोसा दिलाया।
पद दंगल में करौली जिले के रिछोटी, खेड़ी, झारेड़ा, बावड़ीखेड़ा गांवों की पार्टियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच पृथ्वीराज मीना, ख्यालीराम मीना, रामसिंह पढ़ाना, भवानीसिंह सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री एवं उपसरपंच हाबूलाल मीना ने बताया कि रविवार को भी पद दंगल और गुरुज्ञान कार्यक्रम होगा तथा सोमवार को कन्हैया दंगल होगा। इसमें दौसा जिले के गांव डूबाचली, झाड़ौदा, राणौली आदि गांवों की पार्टियां भाग लेगी।
Published on:
11 Feb 2018 10:38 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
