2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कस्बे में पहाड़ पर लगी आग, पांच घण्टे में पाया काबू

एसडीएम बोले स्थानीय साहसी युवाओं के सहयोग से पाया आग पर काबू मलारना डूंगर. कस्बे में बीती मंगलवार रात आबादी से सटे पहाड़ पर आग लग गई। वन विभाग ने 5 घण्टे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। सैकड़ो बीघा में फैली आग से वन्य […]

2 min read
Google source verification

मलारना डूंगर में कस्बे में पहाड़ी पर लगी आग।

एसडीएम बोले स्थानीय साहसी युवाओं के सहयोग से पाया आग पर काबू

मलारना डूंगर. कस्बे में बीती मंगलवार रात आबादी से सटे पहाड़ पर आग लग गई। वन विभाग ने 5 घण्टे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। सैकड़ो बीघा में फैली आग से वन्य जीव विचलित होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। यहां कीकर बबूल तीतर, खरगोश सहित सियार, व अन्य वन्यजीवों को गर्मी से बचाने में मदद करता है। इस लिए पहाड़ पर भारी संख्या में वन्य जीव रहते हैं।
वनपाल भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि मंगलवार देर शाम कस्बे से सटे वन विभाग के पहाड़ पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर से नजर आ रही थी। सूखी घास व कीकर बबूल के कारण आग तेजी से फैलते हुए आबादी की ओर बढ़ रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी को अवगत करवाया गया। इस पर देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को साथ लेकर आग की तरफ बढ़े तथा आबादी की तरफ बढ़ती आग पर काबू पाया।

रात 10 बजे पहुंची दमकल

पहाड़ में आग की सूचना पर देर रात 10 बजे जिला मुख्यालय से दो अग्निशमन वाहन कस्बे में पहुंचे, लेकिन आग ऊंचाई पर होने से दमकल नीचे ही खड़ी रही। एक छोटा वाहन तलहटी तक पहुंचा। जहां नीचे की तरफ छिडक़ाव कर आग को आबादी की ओर बढऩे से रोका गया।

हो सकता था बड़ा नुकसान

आग की सूचना पर गिरदावर रमेशचंद मीना व पटवारी आकाश मंगल, धर्म सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने बताया कि कस्बे में आबादी का बड़ा भाग पहाड़ की तलहटी में बसा हुआ है। होद से लेकर खटीक मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, बैरवा बस्ती पहाड़ से सटी है। इन बस्तियों में आज भी कई घर कच्चे हैं। मंगलवार को आग इन बस्तियों के ऊपरी भाग में थी। धीरे धीरे नीचे की ओर बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग घरों तक पहुंचती तो जनहानि हो सकती थी।

आग के कारणों का नही लगा पता

शाम के वक्त अचानक पहाड़ की चोटी पर आग लगी थी। आग कैसे लगी कोई नहीं जानता। इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई ने कहा फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। यह गम्भीर मामला है। जांच की जाएगी। उन्होंने कहा स्थानीय शासी युवा वर्ग को साथ लेकर राजस्व व वनकर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग भी समय पर मौके पर पहुंचा, लेकिन पहाड़ पर वाहन नहीं पहुंच सके। एक वाहन से तलहटी में पानी का छिडक़ाव करवाया गया। घास गीली होने के बाद आग का फैलाव रुक गया।

Story Loader