5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजबूत बूथ समिति का गठन पार्टी को देगा नई दिशा

-पार्टी हित में कार्य कार्य करने व संगठन की मजबूती पर दिया जोर

2 min read
Google source verification
मजबूत बूथ समिति का गठन पार्टी को देगा नई दिशा

सवाईमाधोपुर. सूरवाल में जैन स्थानक में हुई बैठक को संबोधित करते वक्ता व मौजूद कार्यकर्ता।

सवाईमाधोपुर. भाजपा बजरिया मंडल कार्यालय पर कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मुख्य रूप में बजरिया मंडल प्रभारी हनुमत दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाया,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, जिला उपाध्यक्ष कमल मीना, जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा मौजूद थे। अध्यक्षता बजरिया मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की। मंडल प्रभारी हनुमत दीक्षित ने मोर्चो और प्रकोष्ठों की अहम भूमिका पर जोर दिया। बैठक की प्रस्तावना पर मुख्य वक्ता आचार्य लोकेन्द्र ने सभी बूथ समितियों के पन्ना प्रमुख में पंच सेवक नियुक्ति पर जोर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र भाया ने नगरपरिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर सभापति को बर्खास्त करने को कहा। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन ने संगठनात्मक चर्चा की। इस दौरान बैठक में मधुमुकुल चतुर्वेदीख् बलवीर सिंह, विक्की राजवंधी, पंकज जैन, पदम जैन, लक्ष्मीकांत यादव,श्रीराम शर्मा, हरिशंकर सुवालका, दिनेश दीक्षित,प्रणब गौतम, राजेश शमा, दिनेश मीना आदि मौजूद थे। इसी प्रकार भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना की अध्यक्षता में सूरवाल में जैन स्थानक में हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी जमनालाल वैष्णव,विस्तारक सौरभ वर्मा व बूथ निर्माण समिति सवाई माधोपुर विधानसभा विशेष रूप से उपस्थित थे। इन्होंने मंडल में अधूरी रही फोटोयुक्त बूथ समिति के निर्माण को लेकर चर्चा करते हुए शीघ्र सभी फोटोयुक्त बूथ समिति के निर्माण की बात करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बूथ समिति चुनाव मैनेजमेंट का अभिन्न अंग है। प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत बूथ समिति का गठन पार्टी को नई दिशा देगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना ने बैठक में जन अक्रोश यात्रा के माध्यम से प्राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों, कुशासन,जंगल राज,प्रदेश भर में बढ़ती दलित अत्याचार और महिला दुष्कर्म की घटनाओं, किसान और बेरोजगारों से लगातार किए जा रहे छल, सरकार की निरंतर तुष्टिकरण की नीति,व्यापक भ्रष्टाचार आदि विषयों को लेकर जन आक्रोश यात्रा की तैयारी के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान देवेंद्र जैन, गिर्राज अग्रवाल, प्रेमराज मीना, नवनीत जैन, हरिसिंह मीना, रामसहाय सैनी, हंसराज मीना, चन्द्रप्रकाश मीना आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग