8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिल गई रेलवे ओवरब्रिज की सौगात

गंगापुरसिटी. कई साल के इंतजार के बाद शनिवार को हिण्डौनसिटी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की सौगात मिल गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी व राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शिलापट्टिका का अनावरण और फीता काटकर आरओबी का लोकार्पण किया।

3 min read
Google source verification

image

Abhishek Ojha

May 14, 2017

गंगापुरसिटी. कई साल के इंतजार के बाद शनिवार को हिण्डौनसिटी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की सौगात मिल गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी व राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शिलापट्टिका का अनावरण और फीता काटकर आरओबी का लोकार्पण किया। इसी के साथ आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में कांग्रेस वक्ताओं के निशाने पर रही।

केन्द्रीय राज्यमंत्री चौधरी ने पूर्व में आरओबी गिरने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पुरानी सरकार घोटाले के नाम पर जानी जाती है। पहले देश में प्रतिदिन 9 किलोमीटर हाइवे का निर्माण होता था। अब 18 किलोमीटर निर्माण किया जा रहा है। लक्ष्य प्रतिदिन 30 किलोमीटर हाइवे का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने हाइवे और आरओबी के लिए एक लाख करोड़ रुपए स्वीकृत कराए हैं। सभी जगह मानव सहित फाटक समाप्त हो जाएंगे। प्रदेश में तीन साल में एक लाख युवाओं को नौकरी दी गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं उच्च शिक्षा मंत्री माहेश्वरी ने कहा कि पुल के लोकार्पण से क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। भाजपा शासन में 2008 में आरओबी स्वीकृत किया गया था। कांगे्रस शासन में ऐसा पुल बनाया गया जो गिर गया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने जेब भरने का कार्य किया है। सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि जिले के चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। महूकलां अण्डापास का निर्माण कराया जाएगा। जौनापुरिया ने राज्य सरकार के विकास कार्यों को भी गिनाया। विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि कांगे्रस ने 60 साल तक लूटने का कार्य किया है। अपने गिरहबान में झांकने के स्थान पर पुल को लेकर बयानबाजी की गई। वर्ष 2008 में आरोबी का कार्य शुरू हुआ। कांग्रेस सरकार के तत्कालीन सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भरत सिंह ने निर्माण गुणवत्तापूर्ण बताया, लेकिन उद्घाटन से पहले ही 2014 में आरोबी गिरने से काले कारनामे सामने आ गए। इस पर कम्पनी को ब्लैकलिस्टेड पर एफआईआर कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चारों ओर पांच हाइवे की सौगात मिली है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री को है। पूर्व में सड़कों की दशा इतनी खराब थी कि यूपी रोडवेज ने बसें बंद कर दी। इस मौके पर बामनवास विधायक कुंजीलाल मीना, जिला कलक्टर केसी वर्मा, नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, कोटा मंडल के एडीआरएम आलोक अग्रवाल, उप मुख्य अभियंता जेएस मीनाा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (उत्तर) मनोजकुमार गर्ग, उप सभापति दीपक सिंहल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज बंसल, तलावडा अध्यक्ष मदन मोहन सैनी, पूर्व पार्षद धनसिंह गुर्जर, मिठ्ठू गुर्जर, महेन्द्र दीक्षित, कौशल बोहरा, सुरेन्द्र विजयवर्गीय, हेमेन्द्र तिवाड़ी, आरसी गुर्जर, मिथलेश व्यास, अनिल दुबे, गोपाल दीक्षित, ओमी डंगायच, हुकमसिंह गुर्जर, ओमी कटारिया, आयुक्त जितेन्द्र शर्मा, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम शर्मा, आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक जेपी मीना, परियोजना अधिकारी बीएस शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, दीन मोहम्मद, जेईएन अनिरुद्ध, गोपाल धामोनिया, बाबूलाल सेक्रेट्री, सुशील दीक्षित, महेन्द्र लोढी, पार्षद अशोक शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जमनालाल वैष्णव ने किया।

चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

आरओबी का शुरू नहीं होने के कारण हिण्डौनसिटी सड़क मार्ग पर स्थित गांवों के लोगों को शहर में आने-जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर काटकर आना पड़ रहा था। क्षेत्र के ग्रामीण आरओबी से सीधे शहर तक पहुंच सकेंगे।

स्वीकृति से लेकर लोकार्पण का सफर

जुलाई 2008 में आरोबी निर्माण शुरू हुआ। निर्माण 2011 में पूरा होना था, लेकिन देरी हुई। बाद में निर्माण अवधि जून 2013 तय की गई, लेकिन यह समय सीमा भी गुजर गई। फरवरी 2014 में पुल का निर्माण पूरा हो गया, लेकिन इस पर यातायात शुरू होता इससे पहले ही एक तरफ की दीवार ढह गई। इसके बाद फिर निर्माण शुरू किया गया जो अप्रेल 2014 में पूरा हो सका।