20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

गणपति बप्पा मोरया, अब के बरस तू जल्दी आ…

गणेश जी की फौज करेगी मौज, गूंजे जयकारे

Google source verification

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में शुक्रवार को अनंत चतुदर्शी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर विराजमान गणेश प्रतिमा का शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया। इसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया। शिवाड़ गणेश मित्र मण्डल की ओर से शुक्रवार को अन्नत चतुर्दशी पर धूमधाम से गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद शिव सरोवर बड़ा तालाब पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे सिद्धी विनायक मंदिर से रवाना होकर घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए शाम छह बजे बड़ा तालाब पहुंची। इस दौरान जय गणेश, गणपति बप्पा मोरयाए, गणेश जी की फौज करेगी मौज जयकारों से कस्बा गूंजायमान रहा। शोभायात्रा में श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाकर नाचते चल रहे थे। जगह-जगह ड्रोन से पुष्प वर्षा व आरती की गई। इस मौके पर दिलीप नामा, पृथ्वीराज, लक्की अजमेरा, विकास मिश्रा, बबूल सैनी, सूरज, मदन कुशवाह, हनुमान जाट आदि मौजूद थे।
आतिशबाजी व मोदक बना आकर्षक
शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा के आगे 51 किलो का मोदक आकर्षक का केन्द्र बना रहा। साथ ही गणेश जी के 21 हजार लड््डूओं का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। शाम छह बजे तालाब पर 121 थालियों से महाआरती कर गणेश जी को नौका विहार कराया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।

झांकिया रही आकर्षण का केन्द्र
गंगापुर सिटी में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। विधायक रामकेश मीणा गणेश शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान पंजाब के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसे देखकर लोग चकित रह गए। ऐसे में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।