3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलसंकट से निजात दिलाएं, बाढ़ बरियारा गांव के हालात…

स्कूल में बीस दिनों से खराब पड़ा हैण्डपम्प

2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

खराब पड़ा स्कूल का हेडपंप दिखाती हुई छात्राएं

भाड़ौती. क्षेत्र के ग्राम पंचायत निमोद के गांव बाढ़ बरियारा में पिछले 20 दिनों से स्कूल का हैण्डपम्प खराब पड़ा हुआ है। इससे स्कूल में बच्चों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों के अनुसार यहां के स्कूली बच्चे पानी अपने घर पर लेकर आते हैं। साथ ही पोषाहार में काम आने वाला पानी कुएं से लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्कूल के हैडपंप को ठीक कराने मांग की है।

अधिकारियों को बताई समस्या
भाड़ौती. क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलारना चौड़ विकास मंच का प्रतिनिधि मंडल कस्बे की पेयजल समस्या को लेकर एसई सहित अन्य जलदाय विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। इस पर अधिकारियों ने अवलोकन करने के साथ 31 मार्च से पूर्व समस्या समाधान, नवीन नलकूप स्वीकृत कर 31 मार्च तक चालू करने का आश्वासन दिया। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर घनश्याम पटेल, कैलाश मुनीम, जगदीश भाटी, संजय सोनी, रामराज खाती मेंबर, धर्मराज मीना, रामराज मीना सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।

पार्क का ताला खोलने की मांग
सवाईमाधोपुर. सीपीआई की जिला शाखा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर महावीर पार्क में लगे ताले को खुलवाने की मांग की है। संगठन के शहर इकाई सचिव रईस अहमद अंसारी ने बताया कि पार्क में लंबे समय से ताला लगा हुआ है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है।

विद्यालय क्रमोन्नति की मांग हुई पूरी
चौथ का बरवाड़ा. चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के 4 ग्राम पंचायतों के विद्यालय क्रमोन्नत किए गए हैं। ब्लॉक के भेडोला पंचायत, पांचोलास पंचायत, खिजूरी पंचायत, रवांजना डूंगर, पंचायतों के विद्यालयों को क्रमोन्नत किए है। इस दौरान भेडोला पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय क्रमोन्नत नहीं होने से छात्र छात्राओं को तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर जाकर पढ़ाई करने पर मजबूर हो रहे थे। विद्यालय क्रमोन्नत के आदेश जारी होने से ग्रामीणों में खुशी है।

अधिकारों के प्रति रहे सजग
सवाईमाधोपुर. जिले भर में गुरुवार को विश्व उपभोक्ता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रसद विभाग की ओर से ठींगला स्थित राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में संगोष्ठी हुई।


जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कंज्यूमर लीगल हेल्प सोसाइटी के अध्यक्ष हरिप्रसाद योगी ने उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जानकारी दी। प्रवर्तन अधिकारी रामचन्द शेखावत ने ऑनलाइन वेबसाइट व मोबाइल पर आने वाले प्रलोभनों के झांसे में नहीं आने की
बात कही। इस दौरान हेमलता गोयल व राधामोहन शर्मा आदि मौजूद थे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग