7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को ऊर्जा संरक्षण का बताया महत्व

ऊर्जा को ना तो बनाया जा सकता है न ही नष्ट

2 min read
Google source verification
किसानों को ऊर्जा संरक्षण का बताया महत्व

सवाईमाधोपुर. करमोदा कृषि विज्ञान केन्द परिसर में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा का फोल्डर का विमोचन करते अतिथि।

सवाईमाधोपुर. करमोदा कृषि विज्ञान केन्द परिसर में बुधवार को हुए ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण प्रशिक्षण में जिले किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रधान निरमा मीना ने बताया की किसानों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व जानना व उपयोग में लेना आवश्यक है। ऊर्जा संरक्षण से सम्बन्धित सरकारकी कई योजनाएं संचालित हे। इनका किसानों को लाभ लेना चाहिए। उद्यान विभाग के उपनिदेशक सीपी बड़ाया ने ऊर्जा से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं किसानो को सरकारी विभागों से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बीएल ढाका ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व बताते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे प्रतिवर्ष ऊर्जा की मांग बढ़ रही है। ऐसे में ऊर्जा संरक्षण जरूरी हो जाता है। केन्द्र के कीट वैज्ञानिक डॉ. बीएल मीना ने बताया कि ऊर्जा को ना तो बनाया जा सकता है न ही नष्ट किया जा सकता है केवल उसका रूप बदला जा सकता है।

सवाईमाधोपुर. करमोदा कृषि विज्ञान केन्द परिसर में बुधवार को हुए ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण प्रशिक्षण में जिले किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रधान निरमा मीना ने बताया की किसानों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व जानना व उपयोग में लेना आवश्यक है। ऊर्जा संरक्षण से सम्बन्धित सरकारकी कई योजनाएं संचालित हे। इनका किसानों को लाभ लेना चाहिए। उद्यान विभाग के उपनिदेशक सीपी बड़ाया ने ऊर्जा से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं किसानो को सरकारी विभागों से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बीएल ढाका ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व बताते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे प्रतिवर्ष ऊर्जा की मांग बढ़ रही है। ऐसे में ऊर्जा संरक्षण जरूरी हो जाता है। केन्द्र के कीट वैज्ञानिक डॉ. बीएल मीना ने बताया कि ऊर्जा को ना तो बनाया जा सकता है न ही नष्ट किया जा सकता है केवल उसका रूप बदला जा सकता है। अगर आप ऊर्जा के उपयोग को सीमित करते है तो भविष्य में उसकी उपलब्धता को सुनिष्चित करते है। इन्होंने बताया कि किसान सोलर सिस्टम लगाकर के बिजली पैदा कर सकता है एवं उससे अपने कृषि कार्यो को कम खर्चो में पूरा कर सकता है। इस अवसर पर शस्य वैज्ञानिक नूपुर शर्मा ने किसानों को प्रेरित किया कि वह सौर ऊर्जा संरक्षण की स्कीमो से जुड़े एवं लाभ प्राप्त करे जिससे कृषक उन्नत खेती कर सके एवं अर्थिक रूप से मजबूत हो इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा का फोल्डर का विमोचन कराया। इस मौके पर डॉ. सुरेश बैरवा एवं डॉ. चमनदीप कौर ने बायोमास ऊर्जा के बारे में बताया एवं सौर ऊर्जा से जुड़े लाभ, कृषि अपषिष्ट से ऊर्जा उत्पादन, नवीनीकरण ऊर्जा और अनवीनीकरण ऊर्जा संरक्षण के उपयोग और महत्व पर जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग