
ईसरदा के पास शिवपुरा धाम पर गोशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा व उपस्थित मंचासीन अतिथि।
सवाईमाधोपुर.ईसरदा से पांच किलोमीटर दूर बनास नदी किनारे शिवपुरा धाम पर बुधवार को गौ-पूजन के साथ शिव-गौरी गोशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लिया। गोशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, प्रचार मंत्री शंभू मिश्रा, ईसरदा सरपंच पुखराज गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य पुखराज गुर्जर, देवालाल जाट, मेमराज मीना, नरेन्द्रसिंह राजावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। गोशाला प्रबंध समिति से जुड़े सदस्यों ने सभी का आभार जताया।
महाशिवरात्रि मेला व्यवस्था तैयारी बैठक पांच को
सवाईमाधोपुर. शिवाड़ घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव (मेले) के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था तैयारी बैठक पांच सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. एसपीसिंह की अध्यक्षता में होगी। महाशिवरात्रि का मेला 20 से 24 फरवरी तक चलेगा।
शहीदों को करेंगे श्रद्धा सुमन अर्पित
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में गुरुवार को शहीद दिवस पर कई कार्यक्रम होंंगे। जिला मुख्यालय पर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सैनानियों को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र ने सभी विभागों के अधिकारियों को सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम का आगाज कर दस बजकर 40 मिनट तक राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण, इसके बाद 11 बजे तक रामधुनि, गांधीजी के प्रिय भजनों का गान एवं सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के निर्देश दिए है।
Published on:
29 Jan 2020 11:53 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
