2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सेना के जवानों को अब मोबाइल पर  हमराज एप से जान सकेंगे वेतन की जानकारी

एप के माध्यम से सेना के जवान घर बैठे ही एक क्लिक पर अपने मासिक वेतन व भत्तों की जानकारी

2 min read
Google source verification
भारतीय सेना

भारतीय सेना

सवाईमाधोपुर .भारतीय सेना के जवानों को अब मोबाइल पर एक क्लिक से अपने मासिक वेतन की आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए भारतीय सेना ने 'हमराजÓ नाम का एक एप विकसित किया है। इस एप के माध्यम से सेना के जवान घर बैठे ही एक क्लिक पर अपने मासिक वेतन व भत्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।


यह जानकारी मिलेगी एप से : भारतीय सेना की ओर से तैयार किए गए इस एप के माध्यम से सैनिक अपने मासिक वेतन की जानकारी के साथ-साथ पदोन्नति, भत्तों, फार्म नम्बर 16 आदि को देखकर उनको डाउनलोड भी किया जा सकता है।


इस प्रकार होगा डाउनलोड : सुरक्षा कारणों के चलते आम लोगों के लिए इसे गूगल के प्ले स्टोर पर नहीं डाला गया है। इसे केवल सैनिक व आर्मी ऑफिसर ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आर्मी की ओर से जवानों को एक लिंक जारी किया जाएगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद सैनिकों को अपनी कार्य स्थल, नाम, बटालियन आदि की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आधार नम्बर भरना होगा। इसके बाद आठ अंकों का पासवर्ड डालना होगा। पासवर्ड में चार अंक पेनकार्ड नम्बर के व चार अंक जवान की जन्म तिथि के होंगे। इसी प्रकार पे स्लिप के लिए भी पासवर्ड जारी कराना होगा। पासवर्ड डालने पर ही पे स्लिप की जानकारी मिल सकेगी।


हेल्पलाइन नम्बर भी किया जारी : हमराज एप को डाउनलोड करने व उसकी जानकारी देने के लिए भारतीय सेना की ओर से एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है। इस नम्बर पर कॉल करके जवान व पूर्व सैनिक हमराज एप की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिले में 1163 सैनिक : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 1163 सैनिक व भूतपूर्व सैनिक हैं। इनसे से अधिकतर सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वहीं सेना की ओर से भी भूतपूर्व सैनिकों को पेंशन दी जा रही है।

गत वर्ष ही यह एप शुरू कर दिया गया है। इससे सैनिक ऑनलाइन पर एक क्लिक कर वेतन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
कर्नल बीएस राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, करौली

किंग राइडर व गोल्डन सनराइज रहे विजयी
सवाईमाधोपुर . राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में इन्दिरा मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रोचक मुकाबले हुए। रविवार को दो मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष शुभम पाटीदार ने बताया कि पहले मुकाबले में किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। जिससे के जवाब में हर्ष फिलिंग ने 131 रन ही बना सकी। इसी प्रकार एक अन्य मुकाबले में गोल्डन सनराइज ने गोल्डन वॉरियर्स को मात दी। गोल्डन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्डन सनराइज ने 137 रन बनाते हुए यह मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया।

Story Loader