सवाई माधोपुर

जिला स्तरीय समारोह…, 56 शिक्षक व भामाशाह हुए सम्मानित

56 शिक्षकों एवं विद्यालयों के विकास में योगदान

2 min read
सवाईमाधोपुर जिला स्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षक को सम्मानित करते कलक्टर व अन्य तथा सम्मानित शिक्षिका।

सवाईमाधोपुर. जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 शिक्षकों एवं विद्यालयों के विकास में योगदान करने वाले भामाशाहों को बुधवार को आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में सम्मानित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा किया गया। उन्हें जिला कलक्टर केसी वर्मा, नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा एवं प्रधान सूरजमल बैरवा, एसडीओ लक्ष्मीकांत कटारा, एएसपी दशरथ सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर किया। एडीपीसी रामाशि दिनेश गुप्ता ने बताया कि इसमें सात शिक्षक जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से, चार शिक्षक ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए गए। वहीं विद्यालयों विकास में योगदान देने वाले 34 लोगों को रमसा पुरस्कार 2017 से नवाजा गया। प्रोजेक्ट उत्कर्ष में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 11 लोगों को भी सम्मानित किया ।


इन्हें मिला सम्मान
गुप्ता ने बताया कि बौंली पंचायत समिति के पीपलवाड़ा के राउमावि प्रधानाचार्य देवीलाल मीणा, मलारना स्टेशन राउमावि की प्रधानाचार्या रेणु भास्कर, बड़ागांव सरवर के अध्यापक संजय कुमार शर्मा, मॉडल स्कूल खण्डार के प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता, राप्रावि हीरामन की ढ़ाणी श्यामपुरा की अध्यापिका चन्द्रकला गुप्ता, राउमावि पिपलाई के व्याख्याता गिर्राज प्रसाद खारवाल तथा राउमावि खण्डार के वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश साहू को जिला स्तर पर तथा रामावि आलनपुर की अध्यापिका मीनाक्षी आहूजा, राउमावि नींदड़दा के व्याख्याता इमामुद्दीन खान, रामावि सुनारी के वरिष्ठ अध्यापक वेदप्रकाश गुप्ता एवं प्रधानाध्यापिका सुनिता बसवाल को सम्मानित किया गया।


बाटोदा. राउमावि गोठ गुजरान के शिक्षक शरीफ खान निवासी बहतेड़ को आठ माह में अब तक सराहनीय काम के लिए तीन बार प्रशासनिक स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षक शरीफ खान को 26 जनवरी पर जिला स्तरीय समारोह में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोठ ग्राम पंचायत को अल्प समय में ओडीएफ घोषित करवाने,15 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय समारोह में बीएलओ रहते वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने व 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर ब्लॉक स्तर पर सराहनीय काम के लिए समानित किया गया। उधर, गंगापुरसिटी विधायक के निर्देशन में गंगापुरसिटी ब्लॉक के प्रत्येक राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एक श्रेष्ठ शिक्षक को गुरुवार दोपहर 12 बजे एक पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

Published on:
07 Sept 2017 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर