
विक्की की दुल्हनिया बनी कैटरीना
सवाईमाधोपुर. अभिनेत्री कैटरीना कैफ शुक्रवार को सदा के लिए अभिनेता विक्की कौशल की हो गई। अभिनेत्री कैटरीना कैफ व अभिनेता विक्की कौशल चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस होटल में शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान कैटरीना कैफ व विक्की कौशल के परिजनों के अतिरिक्त दोनों के चुनिंदा करीबी मित्र मौजूद थे। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे सेहराबंदी की रस्म हुई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे होटल के लॉन में मण्डप सजाया गया। इसमें र्अिग्न को साक्षी मानकर कैटरीना कैफ व विक्की कौशल ने सात फेरे लिए।
रात में हुई वेडिंग सेरेमनी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद रात में होटल में वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें मेहमानों के लिए विशेष डिनर का भी प्रबंध होने के साथ- साथ कैंप फायर व संगीत का भी प्रबंध किया गया।
शादी के मेन्यू में रहा राजस्थानी जायके का बोलबाला
शादी के दौरान मेहमानोंं को खाने में राजस्थानी व्यंजन भी पराोसे गए। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित एक दुकान से शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को कैर सांगरी, लहसुन चटनी और हल्दी की सब्जी मंगवाई गई। जिसे मेहमानों ने खासा पंसद किया।
15-15 किलो मंगवाई सब्जी
जानकारी के अनुसार होटल प्रबंधन की ओर से 15-15 किलो कैर सांगरी और हल्दी की सब्जी मंगवाई गई। इसके अलावा लहसुन की चटनी मंगवाई गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी बजरिया स्थित प्रतिष्ठान से सब्जी व अन्य सामान मंगवाए गए थे।
मुंबई के हलवाईयों ने संभाला जिम्मा
कैटरीना कैफ व विक्की कौशल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शसन में तो स्थानीय हलवाईयों व होटल प्रबंधन की ओर से ही मेहमानों के लिए नाश्ते व भोजन की व्यवस्था की गई थी लेकिन शादी के दिन स्थानीय हलवाईयों के स्थान पर मुबंई से हलवाई बुलाए गए और मुंबई के हलवाईयों द्वारा ही शादी के दिन मेहमानों के लिए लंच व डिनर की व्यवस्था की गई। स्थानीय हलवाईयों को गुरुवार को होटल के अंदर ही नहीं बुलाया गया।
चौथ का बरवाड़ा पहली बार बना ग्वाह
यूं तो रणथंभौर में पूर्व में भी कई वीआईपी की शादी के कार्यक्रम हो चुके हैं। लेकिन ये सभी कार्यक्रम रणथंभौर रोड स्थित पांच सितारा होटलों में ही आयोजित हुए थे। यह पहला मौका है जब चौथ का बरावाड़ा में किसी वीआईपी कपल की शादी हुई है। इससे चौथ का बरवाड़ा मेें भी पर्यटन में इजाफा होने के आसार जताए जा रहे हैं।
रणथंभौर भ्रमण में नहीं दिखाई रुचि
शादी के दिन भी किसी भी वीआईपी मेहमान ने रणथंभौर में टराइर सफारी का लुत्फ नहीं उठाया। सुबह व शाम दोनों ही पारियों में एक भी वीआईपी मेहमान रणथंभौर भ्रमण के लिए नहीं गया। हालांकि सूत्रों की माने तो शादी के बाद शुक्रवार को कुछ वीआईपी और मेक अप आर्टिस्ट रणथंभौर भ्रमण के लिए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में भी अब तक पुष्टि नहीं की जा रही है।
Updated on:
10 Dec 2021 08:53 am
Published on:
09 Dec 2021 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
