6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूमधाम से मनाएंगे महर्षि गौतम जयंती

गुर्जर गौड ब्राह्मण संभाग महासभा युवक संघ एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक

2 min read
Google source verification
patrika

पीपलदा विद्यालय में सरस्वती की प्रतिमा पर माला चढ़ाते अध्यापक

सवाईमाधोपुर. गुर्जर गौड ब्राह्मण संभाग महासभा युवक संघ एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक गौत्तम आश्रम ट्रस्ट में राष्ट्रीय महामंत्री पंकज जोशी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 18 मार्च को महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाने पर चर्चा की। युवक संघ संभाग अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि महासभा एवं युवक संघ की ओर से घर-घर पहुंचकर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। जयन्ती का आगाज मोटरसाइकिल रैली के साथ होगा। शाम चार बजे से गौतम आश्रम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय ज्योतिष प्रकोष्ठ प्रभारी प. ताराचंद शास्त्री, राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट प्रमोद शंकर शर्मा, राष्ट्रीय जनचेतना प्रभारी हनुमान प्रसाद पंचारिया, ट्रस्ट अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, हरिमोहन शर्र्मा, डॉ. रमाकांत शर्मा, संभाग अध्यक्ष अरविन्द गौतम, युवक संघ महामंत्री आशीष गौतम, संभाग उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सुगंधी, संभाग मंत्री हेमराज शर्मा, महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा व जिला उपाध्यक्ष रामू गौतम आदि मौजूद थे।
दशा माता की पूजा
रवांजना चौड़ . कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में रविवार को दशमी पर महिलाओं ने दशा माता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने उपवास रखने के साथ ही सूत की कूकड़ी की बेल बना कर पीपल के पेड़ के बांधी। वहीं कच्चे सूत का गले में डोरा पहना।
सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा
पीपलदा. कस्बे में स्थित सर्वेश्वर उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सोमवार को हुआ। इससे पहले माता सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विद्यालय निदेशक सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि मूर्ति स्थापना के बाद भवन का उद्घाटन किया। कार्यकर्ता एकजुट हो संगठन को मजबूत करेंं
बौंली. फ्रेंड्स क्लब मैदान बौंली में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शक्ति प्रोजेक्ट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रभारी मोहम्मद शाहिद लाहौरी ने बताया कि बैठक में पूर्व धरियावद विधायक व प्रभारी नागराज मीना ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक को उपजिलाप्रमुख श्योपाल माली, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान मीना, पूर्व सरपंच शिवचरण बुंदेला सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता वर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाउपाध्यक्ष शकुंतला वर्मा, इंद्रा मीना ने भी अपने विचार रखे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग