
गंगापुरसिटी में पंचायत समिति परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसजन।
गंगापुरसिटी. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यहां देवी स्टोर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीना की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। इसमें मीना ने गांधीजी के चित्रपट पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। मीना ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद कार्यकर्ता महात्मा गांधी तथा भारत माता के जयकारे लगाते हुए पंचायत समिति परिसर पहुंचे, जहां गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामधुनी गाई। इस मौके पर ब्लॉक कंाग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, हरगोविन्द कटारिया, ईद मोहम्मद, चौथमल गुर्जर, सुबह सिंह सैमाड़ा, मदन पचौरी, बृजभूषण मीना आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार बालाजी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के चित्रपट पर श्रद्धासुमन अपित किए। विचार गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य इस्माईल खान ने गांधीजी के मार्ग पर चलने की बात कही। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पीसीसी सचिव सईद खान ने गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया। राजीव गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश मंगल , पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस घनश्याम रावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामसहाय माली, वरिष्ठ कांग्रेसी ओपी नागी, भरोसी लाल बैरवा, शाकिर मैम्बर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अंत मे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहादत के रूप में मनाई पुण्यतिथि
विनायक वाटिका में भाजपाईयो ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किए। विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि गांधीजी की शहादत को भूला नहीं पाएंगे। गांधीजी ने सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर शहीदों को भी याद करते हुए नमन किया। मंडल अध्यक्ष मनोज बसंल, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बौहरा, उपसभापति दीपक सिंहल, जिला महामंत्री जमना लाल वैष्णव, भाजयुमो जिला महामंत्री ओमी कटारिया मंडल महामंत्री भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश जांगिड़, मिथलेश व्यास, गोपाल धमोनिया सहित अन्य मौजूद थे।
Updated on:
01 Feb 2018 08:49 pm
Published on:
01 Feb 2018 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
