
सवाईमाधोपुर जिला परिषद सभागार में हुई साधारण सभा की बैठक में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का इंतजार करते कार्मिक।
सवाईमाधोपुर. जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को जिला प्रमुख विनिता मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक में अधिकतर जिला परिषद सदस्यों व जन प्रतिनिधियों ने दूरी बनाए रखी। कुछ जिला परिषद सदस्य ही बैठक में पहुंचे। ऐसे में बैठक महज खानापूर्ति ही बनकर रह गई। बैठक में जिला कलक्टर पीसी पवन ने जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे विभिन्न प्रस्तावों एवं विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी पीयूष सामरिया ने अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली।
जनप्रतिनिधियों ने बनास से पेयजल योजना के कार्य की प्रगति पर चर्चा की। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में व्यक्तिगत लाभ की पत्रावलियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की। वहीं जलग्रहण, श्रमिक डायरियों के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विद्युत योजना को लेकर भी जन प्रतिनिधियों ने सवाल रखे। इसी प्रकार सिंचाई, जलग्रहण एवं वन की संयुक्त कमेटी की बैठक के बारे में भी चर्चा कर निर्णय लिया। अंत में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष गौतम ने प्रस्तावित बेटी अनमोल है (डॅाटर्स आर प्रिशियस पार्ट 3) का आयोजन जिले के समस्त ग्राम पंचायतों पर नये सिरे से 'घर घर होगी बेटियों की बात किए जाने के बारे में अवगत कराया।
दोपहर में जिला कलक्टर की वीसी थी। ऐसे में थोड़ी देर हो गई। वहीं बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने भी रुचि नहीं दिखाई।
पीयूष सामरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सवाईमाधोपुर।
इंतजार करते रहे अधिकारी
पूर्व में बैठक का समय दोपहर बारह बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। ऐसे में अधिकारी इंतजार ही करते रहे। वहीं बैठक में जिला कलक्टर आदि कई प्रशासनिक अधिकारी भी देरी से पहुंचे।
हथियारों को तत्काल थानों में जमा करवाएं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
सवाईमाधोपुर. जिले के समस्त अनुज्ञापत्र धारियों के शस्त्र तत्काल प्रभाव से संबंधित पुलिस थानों में जमा कराने है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए है। जिला कलक्टर पीसी पवन ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सुव्यवस्थित ढंग से तथा भयमुक्त, हिंसात्मक गतिविधियों को नियंत्रित करने एवं विभिन्न वर्गों समुदायों के बीच टकराव होने की आशंका को देखते हुए अनुज्ञापत्र धारियों को तत्काल प्रभाव से शस्त्र संबंधित थानों में जमा कराने के आदेश जारी किए है।
यह आदेश सीमा सुरक्षा बल, अद्र्ध सैनिक बल, सशस्त्र पुलिस, सिविल डिफेन्स होमगार्ड, बैंक के सुरक्षा गार्ड, केन्द्रीय,राज्य सरकार के उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे, जो कि कानून व्यवस्था के संबंध में अपने पास हथियार रखने को अधिकृत हो अथवा जिन्हें इस के लिए पृथक से अनुमति प्रदान की गई हो। संबंधित थानाधिकारी शस्त्र धारियों के शस्त्रों को तत्काल संबंधित पुलिस थाने में जमा कराया जाना सुनिश्चित कराएं। अवहेलना करने वाले शस्त्र अनुज्ञापत्रों को निरस्त कर हथियार जब्त करेंगे।
Published on:
31 Aug 2018 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
