भाड़ौती। कस्बे सहित क्षेत्र में अवैध बजरी के खिलाफ माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए खिरनी-जोलंदा मार्ग से एक अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर भाड़ौती पुलिस चौकी मे लाकर किया खड़ा। माइनिंग विभाग के सर्वेयर भूपेंद्र सैनी एवं फोरमैन वीरेंद्र ने बताया कि अवैध बजरी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत पर आज शनिवार को सुबह खिरनी जौलन्दा मार्ग पर बनास नदी से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली आने की सूचना मिली जिस पर खिरनी पुलिस एवं आरएसी के जाब्ते के साथ जौलन्दा गांव पहुंचे जहां पर एक अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनास नदी से भर कर आती दिखाई दी।