प्रसूताओं को नहीं मिल रहा पोषाहार,आंगनबाड़ी केंद्रों के लगा रहीं चक्कर प्रसूता परेशान सवाईमाधोपुर जिले में खण्डार कस्बे के वार्ड नंबर 18 में आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रसूता महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल रहा है। प्रसूता शिवानी सेन, ममता, रामा जाट ने शिकायत की है कि छापर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रसूता महिलाओं को समय पर पोषाहार नहीं देती हैं। गर्भवती महिलाओं को हर माह सूखी पोषाहार सामग्री बांटी जाती है । लेकिन इस केन्द्र पर अब तक दो या तीन बार ही पोषाहार सामग्री बांटी गई है।
प्रसूताओं को नहीं मिल रहा पोषाहार,आंगनबाड़ी केंद्रों के लगा रहीं चक्कर
प्रसूता परेशान
सवाईमाधोपुर जिले में खण्डार कस्बे के वार्ड नंबर 18 में आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रसूता महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल रहा है। प्रसूता शिवानी सेन, ममता, रामा जाट ने शिकायत की है कि छापर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रसूता महिलाओं को समय पर पोषाहार नहीं देती हैं। गर्भवती महिलाओं को हर माह सूखी पोषाहार सामग्री बांटी जाती है । लेकिन इस केन्द्र पर अब तक दो या तीन बार ही पोषाहार सामग्री बांटी गई है। कई गर्भवती महिलाओं को प्रसव भी हो गया, लेकिन उन्हें आज तक पूरी पौष्टिक पोषाहार सामग्री नहीं मिली। महिलाओं के अनुसार कार्यकर्ता से जब पोषाहार मांगते हैं तो चोपना मोहल्ले वाले केंद्र पर जाने को कहती हैं। वहां की कार्यकर्ता वापस छापर कॉलोनी केंद्र पर भेजती हैं। ऐसे में प्रसूता महिलाओं को केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
शिकायत करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
महिलाओं ने बताया की पोषाहार नहीं देने की शिकायत सुपरवाइजर से की । इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पहले भी कई बार आंगनबाड़ी केंद्र की अनियमितता के बारे में बताया, लेकिन कार्रवाई नहीं होती हैं।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र पर कार्यकर्ता का पति पोषाहार बांटने आता हैं, जो नियम विरुद्ध हैं। प्रसूताओं का यह भी आरोप है कि उनके हक के पोषाहार को बाजार में बेचा जा रहा है। महिलाओं ने यहां आए एससी आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा से भी इस बारे में शिकायत करके पोषाहार वितरण की जांच करवाने की मांग की।
इनका कहना है
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध पूरी सूचना बनाकर उपखण्ड अधिकारी को सौंप दी गई । मैं रिपोर्ट ही बना सकती हूं। कार्रवाई करने का अधिकार उपखण्ड अधिकारी को है। इस मामले में मेरे पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं ।
धनबाई , सुपरवाइजर खण्डार ।
छापर कॉलोनी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध प्रसूता महिलाओं ने शिकायत की है ।मामले की जांच करवा रहे हैं। प्रसूता महिलाओं को उनका हक दिया जाएगा ।
बंशीधर योगी , उपखण्ड अधिकारी खण्डार