14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोक अदालत में निस्तारित किए पुराने मामले

कई प्रकरणों का निस्तारण बगलाई में लोक अदालत

2 min read
Google source verification
लोक अदालत में निस्तारित किए पुराने मामले

लोक अदालत में निस्तारित किए पुराने मामले

गंगापुरसिटी. ग्राम पंचायत बगलाई में मंगलवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। सहायक कलक्टर मुनिराम यादव की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई। तीन पुराने राजस्व वाद सहित कुल 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

तहसीलदार मगनलाल जैन की ओर से 30 नामांतरण, खाता दुरुस्तगी के 14, खाता विभाजन के दो, सीमाज्ञान के 11 एवं राजस्व की 35 नकल जारी की गई। अभियान के दौरान रीडर योगेन्द्र शर्मा, लोक अदालत के सदस्य सतीश कुमार शर्मा, सतीशचंद शर्मा, राजेश मीणा, रामसिंह जाट, हबीब अहमद सहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। अब 24 मई को ग्राम पंचायत सेवा में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा।


मोरपा में शिविर आज
बामनवास. न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को मोरपा में राजस्व शिविर लगेगा। इसमें विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

पीसीसी अध्यक्ष से मुलाकात
गंगापुरसिटी. राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जगराम प्रजापति ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नई दिल्ली निवास पर मुलाकात की।
महासभा के प्रदेश मुख्य सलाहकार सुरेश प्रजापति ने बताया कि बजरंगपुरा सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 अप्रेल को मुख्य अतिथि के रूप में आकर पायलट व उनकी टीम ने समाज के 8 5 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया था। इसी सिलसिले में प्रदेशाध्यक्ष जगराम, सन्नी प्रजापति, प्रकाश प्रजापति आदि ने मुलाकात कर उनका आभार जताया। समाज की राजनीतिक भागीदारी पर वार्ता की।

शिक्षा के क्षेत्र में ला रहे जागृति
गंगापुरसिटी. अग्रवाल शिक्षण संस्थान महिला शिक्षा के क्षेत्र में जागृति लाने का कार्य कर रहा है। इसके चलते गंगापुरसिटी के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों से भी बालिकाओं का इस ओर रुझान देखने को मिल रहा है। संस्थान के महामंत्री अरविंद गोयल ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन केन्द्र में शिक्षक भर्ती, एलडीसी, महिला पर्यवेक्षक की कक्षाएं नियमित संचालित की जा रही है। वातानुकूलित कक्षा कक्ष एवं आने-जाने के लिए नि:शुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान अध्यक्ष सुदर्शन कुमार मित्तल ने बताया कि बालिकाओं का समग्र विकास हो सके, इसके लिए संस्थान कार्य कर रहा है। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय सचिव लक्ष्मीकांत ने बताया कि यहां छात्राओं को बीए, बीएससी, बीकॉम की पढ़ाई के साथ अनुशासनात्मक माहौल में परीक्षाओं की तैयारी का लाभ मिल सकेगा।