
मीन भगवान की सजाई प्रतिमा।
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित मीन मंदिर में मंगलवार को मीन भगवान जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मीन भगवान की आकर्षण झांकी सजाई गई। साथ ही रंग बिरंगी रोशनी से मीना समाज धर्मशाला को सजाया गया। जयंती पर मीन मंदिर पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही मीना समाज प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री नमोनारायण मीना रहे। इस दौरान समाज के प्रतिभावान 150 के करीब छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं से समाज सुधार तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम मेें पूर्व राज्यसभा सांसद मूलचन्द मीना ने समाज की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए कहा।
इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना मीना, मीना सेवा संस्थान अध्यक्ष मेघराज मीना, रिटायर्ड डिप्टी सीताराम मीना, डॉ. सीपी मीना, पूर्व चेयरमैन कमल सिंह मीना, रामधन मीना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कालूराम मीना, शिवकरण मीना भामाशाह, मीना समाज धर्मशाला के अध्यक्ष गोपीलाल मीना, कोषाध्यक्ष प्रहलाद मीना, उपाध्यक्ष जमना लाल मीना, प्यारे लाल मीना तथा कार्यक्रम का संचालन चिरंजी लाल मीना ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में समाज के पंच पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
इसी क्रम में मीणा कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर मीन जयन्ती मनाई गई। पूर्व पार्षद मुकेश मीणा ने बताया कि इस अवसर पर मीन भगवान का पूजन किया गया। इस दौरान किशनलाल मीणा,अभिनव योगी आदि मौजूद थे।
मित्रपुरा. मीन भगवान मंदिर ट्रस्ट घाटा नैनवाड़ी पर मीन जयन्ती समारोह नित्यानंद महाराज के सानिध्य में मनाया गया। सर्व प्रथम मीन भगवान की आरती की गई। फिर पूर्व विधायक हीरालाल मीना हनुमान झनून, रामावतार मीना किसान संघ जिला अध्यक्ष सवाईमाधोपुर, रामस्वरूप कोड्याई कालू पीलूखेड़ा राकेश खिरखड़ी ने समाज सुधार विवाह सम्मेलन व मई महीने में होने वाले विष्णु महायज्ञ पर विचार विमर्श किया।
सत्ता व संगठन में तालमेल पर दिया जोर
मलारना डूंगर. भाजपा मण्डल मलारना डूंगर की बैठक मंगलवार को भाड़ौती रेस्ट हाउस में हुई। मण्डल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सत्ता व संगठन में आपसी तालमेल बैठाने के साथ ही सरकार की रीति-नीति जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि एवं विधायक दीयाकुमारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें एक जुट होकर सरकार के विकास कार्यों को गांव व ढाणी तक पहुंचाना है।
इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को तत्परता दिखानी होगी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर ने विधायक के कार्यों को ढाणी ढाणी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। इस दौरान मण्डल कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव में सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक दीयाकुमारी के नेतृत्व में जीत हासिल करने की शपथ ली।
भाजपा में हुए शामिल
मलारनाडूंगर क्षेत्र के विभिन्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मण्डल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को भाड़ौती में आयोजित पार्टी बैठक में ग्राम पंचायत शेषा के पूर्व सरपंच सरताज खान, ग्राम पंचायत शेषा के वर्तमान सरपंच रामस्वरूप मीणा, उपसरपंच हरगोविंद मीणा, वार्ड पंच सलीम खान, ग्राम पंचायत भाड़ौती के पूर्व सरपंच दीनदयाल मीणा, कमलेश मीणा ने भाजपा की सदस्यता ली।
Published on:
21 Mar 2018 05:17 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
