
खण्डार।यहां पंचायत समिति में कर्मचारियों और अधिकारियों के नहीं बैठने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि विकास अधिकारी के भामाशाह शिविर में रहने के दौरान कर्मचारी उनके नहीं होने का फायदा उठा रहे हैं।
दोपहर तक आना और चार बजे चले जाना कर्मचारियों की फितरत बन गई है। ऎसे में अपने काम की आस में आने वाले ग्रामीण कर्मचारियों का इंतजार करते रहते हैं। उनके नहीं आने पर बैरंग लौट जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद है।
इस बारे में विकास अधिकारी धीरज कुमार का कहना है कि वे भामाशाह शिविर में रहते है। कौन कर्मचारी समय पर आ रहा है और नहीं। इसका पता करेंगे। ऎसे कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरूवार को कार्यालय में बैठने केे दौरान कुछ कर्मचारी जल्दी चले गए थे। उनको नोटिस जारी किए हैं।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
