2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

वॉलीबाल में पंचायत समिति सदस्य टीम रही विजेता

- समारोह में 24 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Google source verification

सवाईमाधोपुर. यहां पंचायत समिति परिसर में वॉलीबाल मैचों व प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया। विकास अधिकारी समय सिंह मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद््घाटन उप प्रमुख बाबूलाल मीना व प्रधान निरमा मीना ने सभी पंचायत समिति सदस्य व सरपंचों की उपस्थिति में किया।
कार्यक्रम में पहला वॉलीबाल मैच ग्राम विकास अधिकारियों व कनिष्ठ सहायकों के बीच खेला गया। इसमें कनिष्ठ सहायकों की टीम विजेता रही। वहीं दूसरा मैच पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचों के बीच खेला गया। इसमें पंचायत समिति सदस्यों की टीम विजेता रही। इसके बाद फाइनल मैच पंचायत समिति सदस्य एवं कनिष्ठ सहायकों के बीच खेला गया। इसमें पंचायत समिति सदस्यों ने बाज़ी मारते हुए विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता रही टीम के सभी सदस्यों को ट्रॉफी व प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ सवाई माधोपुर समय सिंह मीना ने बताया कि राजकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों के 3 जनप्रतिनिधियों व 21 अधिकारी कार्मिकों को सम्मानित किया। इनमें करमोदा सरपंच अरबीना बानो, सिनोली सरपंच संतोषी मीना, एंडा सरपंच मंजू मीना को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्मिकों में बृजलाल मीना,सीताराम बैरवा, रामचरण मीना, बृजनंदन शर्मा, लल्लू लाल मीना,हरमुन्नी मीना, रमेश चंद गर्ग, राकेश जैन, चेतराम मीना, योगेश जायसवाल, राधामोहन शर्मा आदि को सम्मानित किया। इसके बाद वालीबॉल के 2 मैत्री मैच जनप्रतिनिधियों व कार्मिकों के मध्य खेले गए। इसमें दोनों मैचों में कार्मिक वर्ग विजेता रहा।
प्रतिभा सम्मान समारोह आज
सवाईमाधोपुर.राजकीय बालिका उमावि शहर में शनिवार दोपहर 12 बजे वार्षिकोत्सव, भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि भरतपुरा संभाग के संयुक्त निदेशक रामखिलाड़ी बैरवा होंगे। अध्यक्षता एसडीएमसी व विधायक प्रतिनिधि अनवार अहमद होंगे। विशिष्ट अतिथि समसा सीडीईओ गोविंद बंसल, एडीपीसी दिनेश गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षा डीईओ गोविंद दीक्षित, सीबीईओ अशोक कुमार शर्मा मौजूद रहेंगे।