
घाटानेनवाड़ी में निकाली गई शोभायात्रा।
बौंली. मीन भगवान मंदिर घाटानेनवाड़ी में 16 से 24 मई तक नव दिवसीय अष्टोत्तर शत कुंडात्मक विष्णु महायज्ञ बुधवार को शुरू हुआ। साथ ही मीन भगवान की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा स्थापना दिवस का कार्यक्रम स्वामी नित्यानंद महाराज आश्रम भेडोली के सानिध्य एवं आचार्य पंडित मनीष शर्मा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम से जुड़े हनुमान मीणा खिरखड़ी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बुधवार सुबह 8 बजे हनुमान मंदिर दतूली पीपलदा रोड चौराहा से 501 कलशों की यात्रा शुरू हुई।
कलशयात्रा के दौरान पुष्पवर्षा की गई। कलशयात्रा दतूली गांव से होते हुए मीन भगवान मंदिर पहुंची। यज्ञ में प्रधान कलश घासीलाल पुत्र छोटेलाल मीणा निवासी सांचोली तहसील बानवास की तरफ से एक लाख रुपए में लिया गया। हाथी पर मीनभगवान की तस्वीर लेकर शम्भूराम पुत्र पांचूराम मीना निवासी हनुत्या की तरफ से पांच लाख ग्यारह हजार रुपए में बैठे। प्रधान कुंड छीतरमल ऊर्फ मूछल्ल चंद जिरोता सांगानेर की तरफ से तेरह लाख इक्यावन हजार में मीनभगवान की मूर्तियों सहित लिया गया। यज्ञ के दौरान 9 दिनों तक खुला भंडारा रहेगा। साथ ही 9 दिनों तक यज्ञ के दौरान कई धार्मिक आयोजन होंगे।
यात्रियों को पिलाया शरबत
सवाईमाधोपुर. पथिक लोक सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास गणेश मंदिर की जाने वाले जीप स्टैण्ड पर नि:शुल्क जल सेवा का आगाज किया। यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया गया। समिति के सचिव मुकेश सिट ने बताया कि समिति की ओर से हर बुधवार को यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया जाएगा। इस दौरान भवानी सिंह मीणा, हंसराज, रामराज , सीताराम मीणा लखन बरनाला, हुसैन खान आदि मौजूद थे। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर सरदार जसवीर सिंह के सहयोग से भी यात्रियों को शरबत पिलाया गया। प्याऊ संचालक दयाराम असनानी ने बताया कि सुरेन्द्र सुखनानी, नरेन्द्र पेसवानी, विजय छुगानी आदि मौजूद थे।
नालसा योजना की दी जानकारी
खण्डार. तालुका विधिक सेवा समिति खंडार अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी के निर्देशन में पैरालीगल वालेन्टियर आलोक कुमार नाथ ने ग्राम पंचायत गंडावर सार्वजनिक स्थल पर बुधवार को योजनाओं की जानकारी देकर नालसा व नालसा की योजनाओं पर प्रकाश डाला। लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सरपंच निरंजना मीणा, ग्राम विकास अधिकारी निरंजन जोशी, पंचायत सहायक रामजीत मीणा, नागाराम मीणा, विद्याधर, गिर्राज, घनश्याम, श्यामा बाई, भारती, कविता एवं संपत्ति देवी, मुकेश मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।
Published on:
17 May 2018 04:17 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
