
विश्व पृथ्वी दिवस पर कई आयोजन हुए। इस दौरान वक्ताओं ने पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण, पौधारोपण, पॉलीथीन के प्रयोग को कम करने आदि पर जानकारी
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में रविवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर कई आयोजन हुए। इस दौरान वक्ताओं ने पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण, पौधारोपण, पॉलीथीन के प्रयोग को कम करने आदि पर जानकारी दी। इस दौरान आयोजित पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर की ओर से रविवार को विभिन्न स्थानों पर विश्व पृथ्वी दिवस पर शिविर लगाकर लोगों को जागरुक किया गया। पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार तेहरिया ने खंडार में शिविर लगाकर महिला-पुरुषों एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों को पृथ्वी के संरक्षण व ग्रीन हाउस गैस के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता ओमप्रकाश तेहरिया ने गोठ बिहारी में शिविर लगाकर लोगों को पर्यावरण प्रदूषण के कारक तथा इसकी रोकथाम के प्रति आमजन को जागरुक किया।
पैरा लीगल वालंटियर आलोक कुमार नाथ ने गंडावर व हरिप्रसाद गुर्जर ने खंडार एवं महेश बैरवा पीएलबी ने बैरवा बस्ती व बहरावंडा खुर्द में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण प्रदूषण के कारक एवं पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली बीमारियों एवं पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए आमजन को प्रेरित किया। ग्रीन हाउस गैस के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। विधिक सेवा की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार कर पंपलेट बांटे।
इसी तरह आलनपुर नर्सरी में वन चेतना केन्द्र पर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान स्काउट-गाइड से विभिन्न विद्यालों के 85 बच्चों, वनाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पृथ्वी दिवस के ऐतिहासिक परिदृश्य, वर्तमान आवश्यकता व भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों पर जानकारी दी। उपवन संरक्षक डॉ.सीआर मीना ने बताया कि इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, पॉलीथीन के प्रयोग को कम करने एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए बच्चों को जागरूक किया।
इस अवसर पर चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता व संगोष्ठी हुई। इसमें सहायक वन संरक्षक भागीरथलाल गुप्ता, क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद रशीद, स्काउट गाइड अध्यापक रामजीलाल वर्मा आदि मौजूद थे। चित्रकला में अपेक्षा जैन, आरूषि एवं रक्षिता गुप्ता क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय, निबंध में केशव सोनी प्रथम, शिवानी जैन द्वितीय व भावना सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्राफी प्रदान की गई।
भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर राजीव गांधी संग्रहालय प्रबंधक सुमीता (वैज्ञानिक) ने स्काउट व वन परिसर में परिण्डे व चुग्गा पात्र अभियान शुरू किया। सीओ स्काउट बृजसुन्दर मीना ने बताया कि इस दौरान कई स्थानों पर परिण्डे लगाए जाएंगे। प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान सीओ गाइड दिव्या, रविन्द्र चर्वदा, महावीर प्रसाद जैन, रामजीलाल बैरवा, सत्यनारायण शर्मा थे। प्राकृतिक संग्रहालय परिसर में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई।
इसका विषय 'प्लास्टिक प्रदूषण का अंतÓ था। इसमें 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसी तरह किड्स फोर टाइगर संस्था की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया संस्था समन्वयक गोवर्धन मीणा ने बताया कि राउमावि रांवल के विद्यार्थियों ने रणथम्भौर परिक्षेत्र के अमरेश्वर वन क्षेत्र में पॉलिथीन व प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पृथ्वी दिवस पर लगाया शिविर
खण्डार. तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी के निर्देशन में रविवार को पैनल अधिवक्ता गण एवं पैरालीगल वालियंटर द्वारा विभिन्न स्थानों पर विश्व पृथ्वी दिवस पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया। पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा ने ग्राम सेवा सहकारी समिति खंडार में शिविर लगाया। वहां उपस्थित लोगों को प्रदूषण के बारे में बताते हुए प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
अधिवक्ता ओमप्रकाश तेहरिया ने गोठ बिहारी में शिविर लगाकर जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता अंजनी तेहरिया ने ग्राम पंचायत खण्डार में व पैनल अधिवक्ता अभिभाषक संघ अध्यक्ष रमेश तेहरिया ने बस्सी मोहल्ले में शिविर लगाया। इस मौके पर पैरा लीगल वॉलन्टियर दिनेश बैरवा, आलोक नाथ, हरिप्रसाद गुर्जर, बीना मिश्रा, पवल चन्देल आदि मौजूद थे।
पीपलवाड़ा. तालुका विधिक सेवा समिति बौंली के तत्वावधान में गांव राठौद में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीएलवी नेतराम मीना ने उपस्थित लोगों को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण व भूमि प्रदूषण के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर पंपलेट वितरण किया गया।
Published on:
23 Apr 2018 06:49 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
