इस दौरान हल्का फुल्का विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस बल को देख विरोध कर रहे अतिक्रमी शांत हो गए। राजस्व टीम सीमाज्ञान कर चिह्नीकरण करती गई। पीछे से पीला पंजा अतिक्रमण को ध्वस्त करता गया। सोमवार देर शाम तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलती रही। गौरतलब है कि उक्त तलाई पर गांव के ही प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर तलाबा की स्वरूप बिगाड़ी दिया था।