3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉडल स्कूल में 6 व्याख्याता और 3 लैब सहायकों के पद रिक्त

मॉडल स्कूल में 6 व्याख्याता और 3 लैब सहायकों के पद रिक्त

2 min read
Google source verification
मॉडल स्कूल में 6 व्याख्याता और 3 लैब सहायकों के पद रिक्त

Model school

सूरवाल. कस्बे में संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में लंबे समय से छह व्याख्याताओं और तीन लेब सहायकों के पद रिक्त चल रहे हैं।
स्कूल प्रशासन द्वारा कलक्टर एवं शिक्षा अधिकारियों को लिखित रूप में अवगत कराने के बाद भी कोई स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं नजदीक देखते हुए सीबीईईओ ने तीन-तीन दिन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। स्कूल प्रशासन के अनुसार मॉडल स्कूल में भौतिक शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इंफोर्मेटिक प्रेक्टिसेस के व्याख्याताओं के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। यहां सिर्फ रसायन विज्ञान का ही व्याख्याता है। स्कूल में कक्षा छह से ग्यारहवीं तक के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जा रही है, लेकिन छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए स्कूल प्रशासन पिछले एक माह से यहां स्थायी रूप से स्टाफ लगवाने की मांग कर रहा है।

प्रधानाचार्य ओमप्रकाश साहू ने जिला कलक्टर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी लिखित रूप में अवगत कराया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं नजदीक देख यहां आनन-फानन में व्यवस्था तो की, लेकिन वह भी नियमित रूप से नहीं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सूरवाल मॉडल स्कूल में भौतिक शास्त्र के शिक्षण कार्य के लिए राउमावि लोरवाड़ा के व्याख्याता योगेंद्र सिंह गोहिल और गणित के शिक्षण के लिए महात्मा गांधी राउमावि साहूनगर सवाई माधोपुर से रमेश लाल बैरवा, प्रयोगशाला सहायक के लिए इसी स्कूल के राजेंद्र कुमार शर्मा को सोमवार, मंगलवार, बुधवार के लिए लगाया गया है, जबकि रसायन विज्ञान के लिए राउमावि शेरपुर से संदीप कुमार शर्मा और जीव विज्ञान के शिक्षण के लिए राउमावि शहर सवाई माधोपुर के व्याख्याता गजेंद्र कुमार वैष्णव और प्रयोगशाला सहायक के लिए राउमावि शहर सवाई माधोपुर के अजय कुमार शर्मा को गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार के दिन पढ़ाने के लिए लगाया गया है। इस तरह से ये व्याख्याता एवं लेब सहायक तीन दिन अपने पदस्थापन वाले स्कूल में और तीन दिन व्यवस्थार्थ विद्यालय में शिक्षण कार्य करेंगे। अंग्रेजी विषय के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।

प्रधानाचार्य ओमप्रकाश साहू ने बताया कि व्याख्याताओं की कमी के चलते छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कार्य करवाया गया है। इतना ही नहीं, स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों की मदद लेकर कोर्स को पूरा करवाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मॉडल स्कूल में रिक्त पदों पर स्थायी रूप से स्टाफ को लगाने की आवश्यकता है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमला बारवाल ने बताया कि सूरवाल मॉडल स्कूल में रिक्त पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था कर शिक्षक लगा दिए गए हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग