
सवाईमाधोपुर में किट वितरित करते अतिथि।
सवाईमाधोपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रे सिंग के माध्यम से देश भर में किसानों से संवाद किया। इसी क्रम में जिले भर में डिजीटल इण्डिया कार्यक्रम के तहत संचालित कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रधानमंत्री के किसानों के साथ संवाद का प्रसारण किया गया।जिला समन्वयक भवानी सिंह बुनकर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों को हर संभव लाभ व सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और किसानों को खेती की नवीन व उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में करमोदा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर भी कार्यक्रम का आयोजनकिया गया।
खण्डार . कस्बे में कॉमन सर्विस सेन्टर पर नमो एप के माध्यम से प्रधानमंत्री से किसानों ने सीधा संवाद किया। बीएलई मंगलसिंह ने बताया कि पीएम की किसानों से सीधी बात में पीएम ने किसानों को उन्नत कृषि के तरीके के बारे में बताया।
हर्बल खाद बीज के प्रयोगों के बारे में जानकारी दी तथा सीएससी के माध्यम से डिजिटल इण्डिया अभियान से जुड़ कर लाभ लेने के बारे में बताया। इस मौके पर किसान चरतलाल जांगिड़, दिनेश महावर, दिलखुश बैरवा, हरिमोहन जाट आदि कई लोग थे।
18 वर्ष पुराने प्रकरण का निस्तारण
सवाईमाधोपुर. समीपवर्ती ग्राम पंचायत सेलू में बुधवार को राजस्व लोक अदालत आयोजित की गई। पीठासीन अधिकारी एसडीएम लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि 18 साल पुराने एक प्रकरण का हाथों हाथ निस्तारण किया गया। कटारा ने बताया कि दोवड़ा कलां निवासी प्रार्थिया रसीदन पत्नी निसाब अली का राजस्व रिकार्ड में नाम गलत दर्ज था। इससे उसको कृषि से संबंधित लाभ से वंचित होना पड़ रहा था। प्रार्थिया के प्रकरण की जांच कर सात मिनट के भीतर नाम शुद्धिकरण कर राहत दी गई। अब प्रार्थिया को कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसीप्रकार रसीदन पत्नी निसाबुद्दीन निवासी दोवड़ा कलां के नाम का भी शुद्धीकरण किया गया। इसीप्रकार अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार मनीराम खीचड़, गिरदावर रमा शंकर शर्मा, पटवारी विमला मीना व मोजीराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
2588 राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण : राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत बुधवार को जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने 2588 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया। कलक्ट्रेट में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी द्वारका प्रसाद गर्ग ने बताया सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी ने सेलू में आयोजित शिविर में 10, बौंली उपखण्ड अधिकारी ने पीपलवाड़ा में 54, बामनवास उपखण्ड अधिकारी ने सांचोली में 14, खण्डार उपखण्ड अधिकारी ने रेडावद में 50, मलारना डूंगर उपखण्ड अधिकारी ने निमोद में 21, वजीरपुर एसीएम ने पिलोदा में 41 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए।
पीपलवाड़ा. ग्राम पंचायत पीपलवाड़ा में आमजन के राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए अटल सेवा केंद्र पर न्याय आपके द्वार शिविर में मामलों निस्तारण किया गया। शिविर में एसडीएम विजेन्द्र मीणा व सरपंच सरिता मीणा की मौजूदगी में ग्रामीण अटल सेवा केंद्र पहुंचे। शिविर में तहसीलदार महेन्द्र मीणा, विकास अधिकारी हरिसिंह, गिरदावर, राजस्व पटवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में राजस्व के कई मामले निस्तारित किए गए।
मलारना डूंगर. न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत नीमोद में आयोजित राजस्व लोक अदालत में बुधवार को तीन सौ से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उपजिला कलक्टर मुकेश कुमार कायथवाल की अध्यक्षता में न्यायिक समिति ने लम्बित राजस्व प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण करवाया। जानकारी के अनुसार शिविर में लम्बित राजस्व प्रकरणों के अलावा खाता दुरुस्ती के 21, नामांतरण 59, खाता फर्द दुरुस्तगी के 24, सीमाज्ञान के 24, राजस्व नकले 85 मामले निपटाए।
इसी तरह जन्म-मृत्यु, पेंशन, खाद्य सुरक्षा, जाति प्रमाण जैसे मामलों का निराकरण किया गया। शिविर में राजस्व अधिकारियों के अलावा, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि, उद्यान, बिजली, जलदाय, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान बिजली व पानी से सम्बंधित समस्याओं को हाथों हाथ निस्तारण करवाया गया। शिविर में पहुंचे रोगियों का मौके पर ही उपचार हुआ। किसानों को भी खेती से सम्बंधित जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र भी सौंपे।
Published on:
21 Jun 2018, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.