1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

जंगल में बाघों को खोजते रहे प्रियंका गांधी के परिजन

सुबह की पारी में जोन छह में कि या भ्रमण

Google source verification

सवाईमाधोपुर.कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ गुरुवार देर रात सवाई माधोपुर पहुंची थी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह की पारी में प्रियंका को छोडकऱ सारे परिवार ने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रियंका के परिवार को निराशा हाथ लगी, उन्हें यहां वनराज के दीदार नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार राबर्ट वाड्रा, रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा ने शुक्रवार रणथम्भौर के बाहरी जोन में टाइगर सफारी की। सुबह की पारी में उन्होंने रणथम्भौर के जोन नम्बर 6 में भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें यहां टाइगर के दीदार नहीं हो सके। जिसके चलते पूरे परिवार को निराशा हाथ लगी। हालांकि इस दौरान उन्होंने यहां जोन नम्बर 6 की प्राकृतिक सुन्दरता को निहारा। वहीं इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने होटल में ही आराम किया। उल्लेखनीय है कि प्रियंका का दौरा रणथम्भौर में करीब तीन दिनों का बताया जा रहा है।

प्रियंका की पसंदीदा जगह है रणथम्भौर
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी और उनका परिवार रात करीब साढ़े नौ बजे रणथम्भौर पहुंचा था। यहां उनका परिवार रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरा हुआ है। रणथम्भौर प्रियंका गांधी की सबसे पसंदीदा जगहों से शुमार है। जहां अक्सर वह हमेशा आती रहती थी। इस साल प्रियंका रणथम्भौर में तीसरी बार आई है।हालांकि उनके इस दौरे के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि अब तक इस संबंध में स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वहीं एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन की ओर से रणथम्भौर रोड स्थित होटल में भी सुरक्षा के माकूल प्रबंध किए गए हैं।