मामला बढ़ता देख स्थानीय महिला-पुरुषों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। स्थानीय मांगीलाल एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर 22 और 23 में गरीब परिवारों के लोग रहते हैं। यहां नलों से एक बूंद पानी नहीं टपकता हंै । कई बार जलदाय विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। एक सरकारी बोर लगा हुआ है लेकिन इसमें भी पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण आए दिन झगड़ा होता रहता है।