22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं महिलाएं

राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं महिलाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 9 Mar 2018, 7:32 PM IST

patrika

बामनवास के शारदे बालिका छात्रावास में ट्रेक सूट वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

गंगापुरसिटी. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को मां शारदे बालिका छात्रावास में मानव सेवा संस्थान की ओर से ‘महिला सशक्तीकरण व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्ती भूमिका’ विषय पर व्याख्यान किए गए। कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र दीक्षित ने बताया कि प्रमुख वक्ता प्रोफेसर रविबाला गोयल व सहवक्ता व्याख्याता रजनी शर्मा थी। मुख्य अतिथि राउमावि के प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद गुप्ता थे। अध्यक्षता मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरदेव गुप्ता ने की। भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। रजनी शर्मा ने महिलाओं के सम्मान एवं उत्थान में शिक्षा की भूमिका, सकारात्मक सोच द्वारा समाज और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी को आवश्यक बताया। प्रधानाचार्य गिर्राज गुप्ता ने कठिन परिश्रम कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका सुनिश्चित करने को कहा। प्रोफेसर रविबाला ने स्वच्छता, स्वास्थ्य,समृद्धि और पोषण का महत्व व महिलाओं को सृजनशील, संवेदनशील और समाज का मुख्य आधार बताया। अध्यक्ष नरदेव गुप्ता ने संस्थान द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। छात्रा सुनैना गुर्जर, सरिता गुर्जर, कविता मीना और नेहा वर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान में संस्थान के दीपक नरूका, सचिव संजय ठिकरिया, महेश आरेडिय़ा, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, रवि मंगल , राजकुमार, पंकज मंगलम, विमल गुप्ता, डिम्पल मालधानी, होस्टल प्रभारी हनुमान शर्मा, वार्डन दीपमाला मौजूद थे। मंच संचालन व्याख्याता वासुदेव शर्मा और संरक्षक विजय गोयल ने किया। इसी प्रकार यहां चैतन्य सेवा संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय जिला वैश्य महिला समाज की ओर से फ्रिज भेंट किया गया। प्रचार मंत्री सुधा गुप्ता ने बताया कि संस्थान के बच्चों से मिलकर खुशी महसूस हुई। इस दौरान अध्यक्षा कुशला खंूटेटा, उषा सेठी, सुधा गुप्ता, सरिता बंसल, रीना पल्लीवाल, मंजू मंगलम, ममता गोयल मौजूद थीं।

वितरित किए ट्रेक सूट
गंगापुरसिटी. ह्यूमन वेलफेयर एण्ड डवलपमेंट सोसायटी, गंगापुर सिटी की अध्यक्ष शशि देवी अग्रवाल के नेतृत्व में क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के पदाधिकारियों ने शारदे बालिका छात्रावास बामनवास की बालिकाओं को ट्रेक सूट का वितरण किया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उत्तरा मेहरा ने महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। एडीपीसी रमसा मनमोहन दाधीच ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान क्रिएटिव विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक महेन्द्र शर्मा, उपप्राचार्य आशीष जैन, राउमावि बामनवास के प्राचार्य सोहन भी थे। संचालन धर्मेन्द्र ने किया।

पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया
बामनवास. राजकीय महाविद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता सिविल न्यायाधीश कानाराम मीना ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान दिए जाएं तो वे यकीनन अव्वल प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य रामरतन मीना ने कहा कि महिलाओं को आगे बढऩे के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग