1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायतों में बजट आवंटन की रार ,प्रधान कक्ष पर उपप्रधान ने जड़ा ताला

पंचायतों में बजट आवंटन की रार ,प्रधान कक्ष पर उपप्रधान ने जड़ा ताला

2 min read
Google source verification
parika

प्रधान कक्ष के ताला लगाते उप प्रधान बसंतीलाल मीणा।

सवाईमाधोपुर. यहां पंचायत समिति की ओर से पंचायतों को किए जाने वाले बजट आवंटन को लेकर उपप्रधान व कुछ पंचायत समिति सदस्यों में सोमवार को आक्रोश फैल गया। उपप्रधान बसंतीलाल मीणा व सदस्यों ने प्रधान सूरजमल बैरवा पर बजट आवंटन में मानमानी का आरोप लगाते हुए प्रधान कक्ष के ताला जड़ दिया। वहीं विरोध भी जताया। ताला लगाने के बाद उप प्रधान चाबी अपने साथ ले गए। उपप्रधान ने बताया कि इस संबंध में विधायक एवं प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत की जाएगी। वहीं पंचायत समिति में चल रही मानमानी से उनको अवगत कराया जाएगा।

क्या लगाए आरोप
उपप्रधान व सदस्यों ने प्रधान पर कई अन्य आरोप भी लगाए। उपप्रधान ने बताया कि प्रधान की ओर से बिना बोर्ड अनुमोदन के पंचायतों में काम कराया जा रहा है। जबकि कार्य का अनुमोदन सदस्यों से कराया जाना चाहिए। पंचायत समिति में आने वाले बजट को असमान रूप से पंचायतों में लगाया जा रहा है। जबकि सभी पंचायतों में बजट समान रूप से खपाया जाना चाहिए। चहेते सरपंचों की पंचायतों में खूब बजट दिया जा रहा है। जबकि कई पंचायतों को वंचित रखा जा रहा है। इस संबंध में कई बार उनको अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है।

स्थायी समिति की बैठक नहीं बुलाई
उपप्रधान ने बताया कि पंचायत समिति की स्थाई समिति की बैठक में नहीं बुलाई जा रही है। इस बारे में सदस्यों ने कई बार प्रशासन को भी अवगत कराया है, लेकिन बैठक आयोजन की बात को तवज्जो नहीं दी जा रही है। समिति की बैठक हो तो पंचायतों के विकास के मुद्दे रखे जाएंगे।

ताला लगाना कोई गैर कानूनी नहीं
पंचायत समिति उप प्रधान ने बताया कि विरोध में उन्होंने प्रधान कक्ष के ताला लगाया है, लेकिन ताला लगाना कोई गैर कानूनी नहीं है। क्योंकि प्रधान कक्ष पंचायत समिति के सभी 21 सदस्यों का है। उसी कक्ष में वे खुद भी बैठते हैं। वहीं ताला लगाकर विरोध तब तक किया जाएगा, जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी।

आरोप गलत...एफआईआर दर्ज कराएंगे...
मुझे सोमवार दोपहर में स्टाफ से मेरे कक्ष के ताला लगाने की बारे में जानकारी मिली थी। उस समय पंचायतों के दौरे पर था। उपप्रधान की ओर से मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। पंचायतों में समान रूप से काम हो रहे हैं। राजनीतिक द्वेषता एवं स्वार्थवश कुछ लोगों की ओर से ऐसा किया जा रहा है। पूर्व में भी ऐसा किया जा चुका है। जिन लोगों ने कक्ष पर गैरकानूनी तरीके से ताला लगाया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सूरजमल बैरवा, प्रधान, पंचायत समिति सवाईमाधोपुर

Story Loader