5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर-आलिया रणथम्भौर से रवाना, सगाई की कोई पुष्टि नहीं

रणथम्भौर नेशनल पार्क विजिट एवं सगाई को लेकर सुर्खियों में आए रणबीर कपूर व आलिया भट्ट शनिवार को यहां से रवाना हो गए। साथ आए उनके रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण व अन्य मेहमानों ने भी रवानगी ले ली।

less than 1 minute read
Google source verification
रणबीर-आलिया रणथम्भौर से रवाना, सगाई की कोई पुष्टि नहीं

रणबीर-आलिया रणथम्भौर से रवाना, सगाई की कोई पुष्टि नहीं

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर नेशनल पार्क विजिट एवं सगाई को लेकर सुर्खियों में आए रणबीर कपूर व आलिया भट्ट शनिवार को यहां से रवाना हो गए। साथ आए उनके रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण व अन्य मेहमानों ने भी रवानगी ले ली। रणथम्भौर दौरे को लेकर आलिया एवं रणबीर कपूर के सगाई की चर्चाएं चल रही थी, लेकिन रवानगी तक किसी ने भी इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि ऐसा कोई आयोजन नहीं हुआ। हालांकि इन सितारों ने रणथम्भौर स्थित एक होटल में गुरुवार रात को न्यू ईयर सेलिब्रट किया। कैम्प फायर भी किया। एक जनवरी को भी पार्टी की। इसके बाद इन सितारों के शनिवार को रणथम्भौर से रवानगी ले ली। उनकी जयपुर एयरपोर्ट में 11 बजे की फ्लाइट थी। वे विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए।

पांच दिन में तीन बार गए जंगल ट्रिप
दीपिका रणवीर सिंह तथा आलिया-रणबीर व अन्य मेहमान 29 दिसम्बर शाम को यहां पहुंचे थे। इसक बाद पांच दिन तक यहां रुके। पांच दिनों में उन्होंने तीन बार रणथम्भौर नेशनल पार्क के जंगल का भ्रमण किया। रणथम्भौर की प्राकृतिक छटा के बीच टाइगर सफारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि आखिरी ट्रिप में उन्होंने बाघ के दीदार नहीं पाए थे।

सुबह बूंदाबांदी के बीच मेहमान रवाना
सभी फिल्म स्टार कार से सुबह करीब साढ़े सात बजे जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इस दौरान मौसम भी सर्द हो गया था। बूंदाबांदी भी हुई। रवानगी से पहले रणबीर आलिया एवं साथ आए सभी मेहमानों ने फोटो भी खिंचवाई।

राजस्थानी खाना किया पसंद
इस दौरान फिल्मी सितारों ने राजस्थानी खाने का भी जमकर लुत्फ उठाया। राजस्थानी लुक में हांडी सजाई गई। उन्हें राजस्थानी थाली में ही खाना परोसा गया। दाल-बाटी चूरमा के अलावा सरसों का साग व बाजरे की रोटी, गुड़ आदि भी परोसा गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग