7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदूक दिखाकर व्यापारी से 30 हजार की नकदी लूटी

बंदूक दिखाकर व्यापारी से 30 हजार की नकदी लूटीचलती बाइक से चाबी निकालकर लाठियों से किया हमला सवाईमधोपुर जिले में छाण-बहरावण्डा खुर्द क्षेत्र में टोंक-चिरगांव नेशनल हाइवे 552 पर बोदल इलाके में ओघाड़ की पुलिया के समीप शनिवार देर शाम को बाइक सवार तीन नकाबपोश आरोपी बाइक सवार व्यापारी व मुनीम को बंदूक दिखाकर 30 हजार की नकदी लूट ले गए।

2 min read
Google source verification
बंदूक दिखाकर व्यापारी से 30 हजार की नकदी लूटी

बंदूक दिखाकर व्यापारी से 30 हजार की नकदी लूटी

बंदूक दिखाकर व्यापारी से 30 हजार की नकदी लूटी
चलती बाइक से चाबी निकालकर लाठियों से किया हमला

सवाईमधोपुर जिले में छाण-बहरावण्डा खुर्द क्षेत्र में टोंक-चिरगांव नेशनल हाइवे 552 पर बोदल इलाके में ओघाड़ की पुलिया के समीप शनिवार देर शाम को बाइक सवार तीन नकाबपोश आरोपी बाइक सवार व्यापारी व मुनीम को बंदूक दिखाकर 30 हजार की नकदी लूट ले गए। बाद में आरोपी भाग छूटे। खण्डार पुलिस के अनुसार पीडि़त विजयप्रकाश नामा निवासी शहर सवाईमाधोपुर ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह मुनीम हलोंदा निवासी छोटूलाल गुर्जर के साथ छाण व बहरावण्डा खुर्द के दुकानदारों को सामान सप्लाई कर सवाईमाधोपुर वापस आ रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने चलती बाइक से चाबी निकालकर चालक छोटूलाल पर लाठी से हमला कर दिया। इससे वे बाइक से गिर गए।
इस पर आरोपियों ने दोनों पर लाठी से पुन: हमला कर दिया। पीडि़त द्वारा रुपए का बैग नहीं छोडऩे पर कनपटी पर पिस्टल तान दी। इस दौरान आरोपी रुपए का बैग लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जंाच में जुटी है।

कर रहे थे रैकी

पीडि़त ने बताया कि आरोपी छाण कस्बे से उनकी रैकी कर रहे थे। वे उन्हें छाण में खड़े दिखाई दिए। जब पीडि़त छाण से रवाना हुआ तो आरोपी नेशनल हाइवे पर ट्रकों को खड़ा करने वाली लेन पर उनसे आगे खड़े दिखाई दिए। कुछ कदम आगे चलने के दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।


पाली ब्रिज से कुशालीदर्रा तक नहीं रहती गश्त

ग्रामीणों ने बताया कि शाम से लेकर देर रात तक पाली ब्रिज से लेकर कुशालीदर्रा व शहर रामद्वारा तक पुलिस गश्त नहीं होने से अपराधियों के हौंसले बुलंद है। जैतपुर से लेकर रामद्वारा के बीच मोबाइल नेटवर्क भी नहीं मिलता है। ऐसे में आरोपी वारदात को आसानी से अंजाम देते है। उन्होंने एसपी से रामद्वारा से पाली ब्रिज तक देर शाम से सुगह चार बजे तक गश्त कराने की मांग की है।

इनका कहना है

ओघाड़ की पुलिया के पास अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार तीन लोगों ने व्यापारी से मारपीट कर व पिस्टल दिखाकर 30 हजार की लूट की है। पीडि़त के पर्चा बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुरारीलाल, चौकी प्रभारी छाण।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग