9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: महिला को घसीटती रही बेकाबू भैंस, मौके पर मौत

बामनवास कस्बे में शुक्रवार शाम एक हृदय विदारक घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस थाने के निकट रहने वाले सुरेश प्रजापत की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला अपनी भैंस को पानी पिलाने के दौरान हादसे का शिकार हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification

सवाई माधोपुर। बामनवास कस्बे में शुक्रवार शाम एक हृदय विदारक घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस थाने के निकट रहने वाले सुरेश प्रजापत की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला अपनी भैंस को पानी पिलाने के दौरान हादसे का शिकार हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम लगभग 6 बजे सुशीला भैंस को खूंटे से खोलकर पानी पिलाने के लिए ले जा रही थी। भैंस के गले में बंधी सांकल का कुंदा दुर्भाग्यवश उसके हाथ में फंसा हुआ था। इसी दौरान अचानक भैंस बेकाबू हो गई। जिससे सुशीला अपना संतुलन खो बैठी और भैंस उसे घसीटने लगी।

पहले महिला को खेत में घसीटती रही, बाद में गेट से बाहर निकलकर पिपलाई रोड पर दौड़ने लगी। यह सिलसिला पिपलाई रोड स्थित पेट्रोल पंप तक जारी रहा। जब आसपास के लोगों ने यह भयावह दृश्य देखा तो तुरंत हरकत में आए।

उन्होंने एक पिकअप वाहन को भैंस के सामने लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद भैंस को रोका जा सका और लोगों ने लहूलुहान सुशीला को संभाला। लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार ने दी राहत, जन आधार की ई-केवाईसी प्रक्रिया का हुआ सरलीकरण

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग