30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाईमाधोपुर स्थापना दिवस: सवाई शहर की बेहतरी के लिए लगाई दौड़

कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ 258वां स्थापना दिवस मनायामाधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 19 Jan 2021, 9:01 PM IST

सवाईमाधोपुर स्थापना दिवस: सवाई शहर की बेहतरी के लिए लगाई दौड़

सवाई माधोपुर. दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कलक्टर।

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर शहर का 258वां स्थापना दिवस कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव के तहत दो दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज मंगलवार को रन फॉर सवाईमाधोपुर के साथ हुआ।

मिनी मैराथन में जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन सहित अधिकारियों ने भाग लिया। इसके पश्चात त्रिनेत्र गणेश की महाआरती कर खुशहाली की कामना की। शिल्पग्राम में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इसमें जिले की समृद्ध विरासत व वन्यजीवों को प्रदर्शित किया गया।

इसके बाद सुबह 11 बजे नगर परिषद परिसर में सवाई माधोपुर के संस्थापक महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर खंडार विधायक अशोक बैरवा, सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार, जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन सहित अन्य अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने सवाई माधोपुर शहर को आदर्श, स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने का संकल्प किया।

50 लोगों ने लगाई दौड़
जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने उपवन संरक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। दौड़ सरस डेयरी प्रांगण पहुंच कर सम्पन्न हुई। रन फॉर सवाई माधोपुर में कोरोना एडवाइजरी की पालना करते हुए लगभग पचास लोगों ने भाग लिया।

त्रिनेत्रगणेश की उतारी महाआरती
सवाई माधोपुर उत्सव के तहत रणथंभौर किला स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, नगर परिषद सभापति विमल महावर, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, डॉ. भरत मथुरिया सहित अन्य जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लोगों की उपस्थिति में महा आरती हुई। सवाई माधोपुर एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की गई। महाआरती में लोगों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया।

फोटो में दिखा सवाई का वैभव
सवाई माधोपुर उत्सव के तहत शिल्पग्राम में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आगाज जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने फीता काटकर किया। वहीं सवाई माधोपुर के वैभव एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रचार-प्रसार की सराहना की। फोटो प्रदर्शनी के लिए विशेष सहयोग देने वाले फोटोग्राफर अनिल कुमार शर्मा के कार्य की सराहना की।

इस मौके पर अतिरिक्त कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, उप वन संरक्षक टाइगर प्रोजेक्ट महेन्द्र शर्मा, नगर परिषद सभापति विमल महावर, संजीव शर्मा, कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।

प्रतिमा पर माल्यार्पण
सवाई माधोपुर नगर के संस्थापक सवाई माधोसिंह प्रथम की नगर परिषद परिसर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सवाई माधोपुर के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान नगर परिषद उप सभापति अली मोहम्मद, पार्षदगण एवं आमजन मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़