2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का आगाज कल से

शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का आगाज कल सेकोरोना गाइडलाइन की पालना में होंगे दर्शन-सावन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट की तैयारी पूरी

less than 1 minute read
Google source verification
शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का आगाज कल से

शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का आगाज कल से


शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का आगाज कल से
कोरोना गाइडलाइन की पालना में होंगे दर्शन
-सावन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट की तैयारी पूरी
सवाईमाधोपुर. शिवाड़ कस्बे स्थित घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में रविवार से सावन महोत्सव का आगाज होगा। इस दौरान दर्शनार्थी कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ ही मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। सावन महोत्सव को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां पूरी कर ली है। घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोपहर एक बजे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सेवा प्रमुख शिवलहरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इधर, सावन महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर में सजावट की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सावन महोत्सव में मंच संबंधित कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। दर्शनार्थियों को कोरोना गाइडलाइन की पालना अनिवार्य रूप से करनी होगी। मंदिर परिसर में मास्क लगाना आना होगा। इसके अलावा सैनेटाइज की भी व्यवस्था रहेगी। सावन महोत्सव के पहले दिन निवाई के मनीषदास महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम होंगे। सावन महोत्सव 25 जुलाई से 22 अगस्त तक चलेगा।
रोशनी से जगमाने लगा मंदिर परिसर
सावन महोत्सव के साथ ही अब मंदिर परिसर भी रोशनी में जगमग होने लगा है। शुक्रवार शाम को मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमता नजर आया। वहीं अब मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ होने लगी है लेकिन ट्रस्ट की ओर से कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।
फोटो कैप्शन
सवाईमाधोपुर.श्रावण महोत्सव से पूर्व रोशनी में नहाया शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर मंदिर।

Story Loader