6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब्त बजरी को त्रिलोकपुरा बनास नदी में कराया खाली

जब्त बजरी को त्रिलोकपुरा बनास नदी में कराया खालीकोर्ट ने दिए थे आदेश

2 min read
Google source verification
जब्त बजरी को त्रिलोकपुरा बनास नदी में कराया खाली

जब्त बजरी को त्रिलोकपुरा बनास नदी में कराया खाली

जब्त बजरी को त्रिलोकपुरा बनास नदी में कराया खाली
कोर्ट ने दिए थे आदेश
सवाईमाधोपुर. यहां गत दिनों पुलिस व खनज विभाग द्वारा जब्त बजरी से भरे दो ट्रेलरों को शुक्रवार देर रात को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने त्रिलोकपुरा नदी के किनारे पर बने स्टॉक में खाली करा दिया है। आगे भी कोर्ट के आदेशों पर जब्त बजरी को खनन किए गए संबंधित स्थान पर खाली कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि गत दिनों पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस उपाधीक्षक शहर राजवीर सिंह चम्पावत के नेतृत्व में कार्रवाई कर मानटाउन थाना इलाके में त्रिलोकपुरा नदी से अवैध बजरी खनन व परिवहन के लिए आ रहे दो ट्रेलर जब्त किए थे। उसके बाद प्रकरण को न्यायालय में पेश कर जुर्माना वसूला गया। इस पर न्यायालय ने पुलिस अधिकारियों को जहां से बजरी खनन किया गया था। उसी स्थान पर बजरी को खाली करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने उन्हें नदी में खाली करवाया।

जहां से बजरी निकासी की, वहीं कराएंगे खाली

पुलिस ने बताया कि बजरी खनन कर बजरी का अवैध खनन करते पकड़े जाने पर संबंधित वाहन से न्यायालय के आदेश पर जुर्माना वसूला जाएगा। बाद में जहां से बजरी का खनन किया गया है। उसी स्थान पर वाहन को ले जाकर बजरी खाली कराई जाएगी। इस पूरी कार्रवाई के लिए संबंधित थानाधिकारी प्रकरण की वीडियो व फोटोग्राफी करा कर पुलिस अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे।

पहले थानों व सार्वजनिक स्थलों पर कराते थे खाली

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व में अवैध बजरी का खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस प्रशासन की ओर से संबंधित वाहनों से बजरी को थाने या सार्वजनिक स्थानों पर खाली कराई जाती थी। ऐसे मेंं जिले के सूरवाल सहित कई थाना परिसरों में उनके आसपास हजारों टन बजरी के ढेर लगे हुए हैं। पूर्व में सार्वजनिक स्थानों पर खाली किए बजरी के ढेर व जब्त की गई बजरी को बजरी माफियाओं द्वारा खुर्द-बुर्द भी कर दिया गया है। ऐसा ही प्रकरण गत दिनों खण्डार में सामने आया था। एसडीएम द्वारा जब्त किया गया 600 टन बजरी का स्टॉक चोरी हो गया है, इस बारें में करीब एक माह गुजरने के बाद भी उसका पता नहीं लग सका है। न हीं इस संबंध में प्रशासन व खनिज विभाग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इनका कहना है...

विभाग के आदेशों के तहत न्यायालय के आदेशों की पालना में जहां से बजरी खनन कर परिवहन के लिए लाना पाए जाने पर उसे जब्त कर सबंधित स्थानाें पर खाली कराया जाएगा। इसके लिए संंबंधित थानाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजवीर सिंह चम्पावत,

पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग