7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्याम थारो नाम भगता ने लागे प्यारो रे…भजनों पर झूमे श्रोता ,शहर में हुआ आयोजन

श्याम थारो नाम भगता ने लागे प्यारो रे...भजनों पर झूमे श्रोता ,शहर में हुआ आयोजन

2 min read
Google source verification
 प्रस्तुति देती गायिका।

शहर पटवा मोहल्ला स्थित पूवेश्वर महादेव मंदिर में सजी बाबा श्याम की झांकी व प्रस्तुति देती गायिका।

सवाईमाधोपुर. शहर पटवा मोहल्ला स्थित पूर्वेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को रात भजन संध्या हुई। इसमें आयोजन से जुड़े मंगू लाल पटवा ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन गायक रोहित शर्मा ने जय गणेश देवा देवा... भजन के साथ गणेश वंदना की। इसके बाद भजन गायिका रानू सेन ने श्याम थारो नाम भगता ने लागे प्यारो रे.. भजन सुनाया। इसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गायक सुरेंद्र गुर्जर ने मिलन सांवरे से हमारा तुम्हारा भजन सुना कर बाबा श्याम को रिझाया। गायिका निशा सैन, कमलेश जासवाल, ललित जैन, सोनू गोयल, रोहित शर्मा ने कई भजन सुनाए। देर रात तक श्रोता भजनों में डूबे रहे। इस दौरान बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार कर झांकी गई।


कार्मिकों ने एमडी के आदेशों की जलाई प्रतियां
सवाईमाधोपुर.एनआरएचएम कार्मिकों का कलक्ट्रेट के सामने चल रहा धरना सोमवार को 78वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान एनआरएचएम कार्मिकों ने मिशन निदेशक के आदेशों की प्रतियां जलाई। जिलाध्यक्ष रूपसिंह मीना ने बताया कि मिशन निदेशक नवीन जैन ने गत 10 मई को सामूहिक अवकाश पर रहे कार्मिकों को अंतिम अवसर देते हुए 15 मई से सेवा पर उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। इस दौरान 14 मई के बाद किसी भी कार्मिक को मौखिक रूप से ड््यूटी ज्वाइन नहीं करने की स्थिति में तीन हजार अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती कर ली जाएगी।

वहीं सामूहिक अवकाश पर रहने वालों को सेवा से पृथक कर दिया जाएगा। इस आदेश के विरूद्ध एनआरएचएम के प्रबंधकीय कार्मिकों ने एमडी के आदेशों की प्रतियां जलाई। कार्मिकों ने बताया कि जब तक 30 अक्टूूबर 2017 को हुए समझौते व भर्ती संख्या 1311 को पुनर्जीवित करने एवं झुन्झुनू प्रकरण में दर्ज केस को वापस करने एवं उच्च न्यायालय के वेतन संबंधी आदेश को लागू नहीं किया जाता है, तब तक सामूहिक विरोध एवं अवकाश जारी रहेगा।


बैठक आज
सवाईमाधोपुर. पीसीपीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत गठित उपखण्ड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे उपखण्ड समुचित प्राधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपखण्ड कार्यालय में होगी।


संस्था को बदनाम करने का आरोप
सवाईमाधोपुर. टाइगर वाच संस्था के पदाधिकारियों व 13 गांवोंंं के युवकों ने सोमवार को उप जिला कलक्टर लक्ष्मीकांत कटारा को ज्ञापन सौंपकर कुछ लोगों द्वारा संस्था को बदनाम करने की शिकायत की है। संस्था पदाधिकारियों व विलेज वाइल्ड लाइफ वालियंटर टीम ने बताया कि कुछ लोग गिरोह बनाकर झूठे आरोप लगाकर संस्था को बदनाम कर रहे हैं। पूर्व में भी इस गिरोह के सदस्य पर मारपीट के मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि खुद सीएम ने ट्विटर पर हाल ही वक्तव्य दिए है। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़े लोगों को कुछ समय पूर्व मिलकर कार्य की प्रशंसा की है। इस कार्यक्रम को कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग