30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थ-डे पर सोनिया ने परिवार संग किया रणथम्भौर भ्रमण

बर्थ-डे पर सोनिया ने परिवार संग किया रणथम्भौर भ्रमण दो दिन से सवाईमाधोपुर के पांच सितारा होटल में ठहरा है गांधी परिवारसवाईमाधोपुर. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को अपने बर्थ डे पर परिवार सहित रणथम्भौर अभयारण्य का भ्रमण किया। सूत्रों के अनुसार इससे पहले गुरुवार देर रात होटल में भी उन्होंने परिजनों के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई। सोनिया और उनके साथ राहुल, प्रियंका व अन्य परिजन दिन में तो होटल में ही रहे।

2 min read
Google source verification
बर्थ-डे पर सोनिया ने परिवार संग किया रणथम्भौर भ्रमण

बर्थ-डे पर सोनिया ने परिवार संग किया रणथम्भौर भ्रमण

बर्थ-डे पर सोनिया ने परिवार संग किया रणथम्भौर भ्रमण

दो दिन से सवाईमाधोपुर के पांच सितारा होटल में ठहरा है गांधी परिवार
सवाईमाधोपुर. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को अपने बर्थ डे पर परिवार सहित रणथम्भौर अभयारण्य का भ्रमण किया। सूत्रों के अनुसार इससे पहले गुरुवार देर रात होटल में भी उन्होंने परिजनों के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई। सोनिया और उनके साथ राहुल, प्रियंका व अन्य परिजन दिन में तो होटल में ही रहे। हालांकि कुछ देर को वे होटल से दस्तकार केन्द्र पर खरीद करने को निकले, लेकिन फिर होटल ही पहुंच गए।
शुक्रवार शाम की पारी में करीब पौने चार बजे पूरा गांधी परिवार तीन जिप्सियों में सवार होकर रणथम्भौर भ्रमण के लिए होटल से निकला। एक जिप्सी में सोनिया गांधी और उनके कुछ परिजन सवार थे तो दूसरी जिप्सी में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा अपने बच्चों के साथ बैठे थे। तीसरी जिप्सी में राहुल बैठे हुए थे। भ्रमण के दौरान उन्होंने जोन दो में बाघिन टी-105 यानी नूरी और जोन चार में बाघिन टी-111 यानी शक्ति को देखा। भ्रमण पर जाने के लिए गांधी परिवार को रणथम्भौर रोड की बजाय आमाघाटी के रास्ते से पार्क में ले जाया गया। प्रियंका पहले भी इस रास्ते से जंगल में जा चुकी हैं। पार्क भ्रमण के लिए जाने के दौरान गांधी परिवार लगभग 20 मिनट के लिए जोगी महल में भी ठहरा और वहां से प्राकृतिक सुन्दरता को निहारा। उन्होंने यहां अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।
रात में काटा केक

गांधी परिवार ने शाम की पारी में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में सफारी का लुत्फ उठाया। इसके बाद वह देर शाम को वापस रणथम्भौर रोड स्थित होटल पहुंचे। गांधी परिवार ने कुछ देर तक होटल में विश्राम किया। इसके बाद रात को सोनिया गांधी के जन्मदिन का जश्न एक बार फिर मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

रॉबर्ट वाड्रा व बच्चों ने सुबह भी किया भ्रमण
प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बच्चों के साथ सुबह भी रणथम्भौर पार्क का भ्रमण किया। सुबह भ्रमण के दौरान जोन चार पर उन्हें बाघिन टी 111 यानी शक्ति शावकों के साथ नजर आईं। बाघिन शक्ति की शावकों के साथ अठखेलियां देखकर रॉबर्ट वाड्रा और बच्चे रोमांचित हो उठे। सुबह राहुल, सोनिया और प्रियंका भ्रमण पर नहीं गए ।

प्रियंका व सोनिया को भायी दस्तकारी

दोपहर करीब सवा एक बजे गांधी परिवार ने होटल के पास स्थित दस्तकार केंद्र पर पहुंच कुछ खरीदारी की। उन्होंने करीब बीस मिनट तक केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान राहुल के रणथम्भौर के जैकेट और दस्तकारी का अन्य सामान खरीदा। इसके बाद वे वापस होटल लौट आए। गौरतलब है कि पहले भी रणथम्भौर दौरे के दौरान भी प्रियंका दस्तार केन्द्र से खरीदारी करती
रही हंै।

Story Loader