जाना अखबार छपने का तरीका
गंगापुरसिटी. विज्ञान एक्सपोजर विजिट के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नडऱी और ढाणी देहरा बामनवास के विद्यार्थियों ने राजस्थान पत्रिका कार्यालय का रविवार को भ्रमण किया। जहां उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस की कार्यप्रणाली को जाना। राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के अध्यापक प्रेमराज मानी ने बताया कि पत्रिका कार्यालय के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को विज्ञापन, सम्पादकीय, लेखा, मार्केटिंग तथा सर्कुलेशन विभाग के बारे में विस्तार से बताया। इससे पहले दोनों विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीमेंट पाइप, जाली निर्माण तथा आइस फैक्ट्री का भी अवलोकन कर विभिन्न प्रकार के उद्योगों की जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश शर्मा, अध्यापक विनोद कुमार गुप्ता, अनिता बैरवा, हजारीलाल महावर, ममता अग्रवाल मौजूद थे।