पांच परिवारों के आशियाने हुए खाकआग की घटना में लाखों रुपए का नुकसानबामनवासञ्चपत्रिका. डाबर गांव में गुरुवार सुबह आग लग जाने से एक अन्य सहित एक ही पिता के चार संतानों अलग-अलग रहे परिवारों के छप्परपोश एवं बाड़े में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
डाबर गांव मेंपांच परिवारों के आशियाने हुए खाक
आग की घटना में लाखों रुपए का नुकसान
बामनवासञ्चपत्रिका. डाबर गांव में गुरुवार सुबह आग लग जाने से एक अन्य सहित एक ही पिता के चार संतानों अलग-अलग रहे परिवारों के छप्परपोश एवं बाड़े में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आगजनी की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत सरपंच कांजी माली सहित स्थानीय प्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार बताया कि सुबह एक छप्परपोश में अचानक आग लग जाने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हीरालाल माली के चारों पुत्रों के छप्पर पोश एवं बाड़ो को आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान वे नुकसान होने से नहीं बचा पाए। आगजनी में एक दुधारू भैंस भी काल का शिकार बन गई। वही एक पाडी भी बुरी तरह झुलस गई। सरपंच कांजी माली के अनुसार मौके पर पहुंचे पटवारी की ओर से नुकसान का आकलन कर फर्द रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसमें मनोहर पुत्र रामप्रसाद माली के 81 हजार 250, रतनलाल पुत्र हीरालाल माली के 2 लाख 36 हजार 500, जयनारायण पुत्र हीरालाल माली के एक लाख 51 हजार 250 एवं हंसराज पुत्र हीरालाल माली के कुल 68 हजार रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है। इसी तरह कैलाश पुत्र हीरालाल माली के 2 लाख 36 हजार का नुकसान हुआ है।।इसमें गेहूं, हस्ती पाइप, पलंग, कूलर, चारा, छप्पर पोश, रजाई, गद्दा ,पहनने के कपड़े, गैस सिलेंडर, चूल्हा, भैंस आदि का नुकसान शामिल है।
केप्शन- बामनवास. आग में जला छप्परपोश।