6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैली निकाल यातायात नियमों की दी जानकारी

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार दोपहर तीन बजे पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाइक-टेम्पो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर भगवत सिंह देवल ने इन्दिरा सर्किल के समीप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

less than 1 minute read
Google source verification

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार दोपहर तीन बजे पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाइक-टेम्पो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर भगवत सिंह देवल ने इन्दिरा सर्किल के समीप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

यातायात प्रभारी माधोसिंह व परिवहन उपनिरीक्षक रामंिसंह ने बताया कि रैली में करीब 50 से अधिक टेम्पो व ऑटो शामिल थे। रैली में सबसे आगे यातायात कर्मी मोटरसाइकिलों पर चल रहे थे। उनके पीछे सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित बैनर-पोस्टर लगे ऑटो व टेम्पो चल रहे थे।

रैली मानटाउन क्लब के सामने से रवाना होकर सिविल लाइन से हम्मीर सर्किल, रणथम्भौर सर्किल, अनाज मण्डी रोड, आलनपुर, जिला अस्पताल के सामने से शहर के मुख्य बाजार, पुरानी अनाज मण्डी रोड, खण्डार बस स्टैण्ड से अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड, कॉलोनी से सर्किट हाउस होते हुए वापस इन्दिरा सर्किल पर समाप्त हुई। रैली में परिवहन उपनिरीक्षक महेश चंद भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

image