सवाईमाधोपुर. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से ओलंपिक खेलों की तर्ज पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन खिलाडिय़ों ने अपने हुनर का जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें विजय रहने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक के जिला समन्वयक चन्द्रशेखर जैमिनी ने बताया कि तीसरे दिन रविवार को पुलिस लाईन मैदान में कई खेलों में रोमांचक मुकाबले देखे गए। उन्होंने बताया कि पुलिस लाईन मैदान में खेले गए खेलो में खो-खो महिला में सवाई माधोपुर की टीम विजेता रहीं तो खण्डार की टीम उपविजेता रही। पुरूष टेनिस बॉल क्रिकेट में खण्डार की टीम विजेता रहीं तो मलारना डूंगर की टीम उप विजेता रहीं। वहीं महिला टेनिस बॉल क्रिकेट में चौथ का बरवाड़ा की टीम विजेता रही एवं सवाई माधोपुर की टीम उप विजेता रहीं। एथलेटिक्स पुरूष में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर में बौंली की टीम विजेता रही एवं सवाई माधोपुर की उप विजेता रही।
एथलेटिक्स में सवाईमाधोपुर व रस्साकस्मी में बरवाड़ा की टीम विजेता
इसी प्रकार एथलेटिक्स महिला में 100 मीटर व 200 मीटर में सवाई माधोपुर की टीम विजेता रही एवं बौंली की टीम उप विजेता रही। रस्सा.कस्सी में चौथ का बरवाड़ा की टीम विजेता एवं सवाई माधोपुर की टीम उप विजेता रही। कबड्डी महिला में बौंली की टीम विजेता एवं चौथ का बरवाडा की टीम उप विजेता रहीं। कबड्डी पुरूष में बौंली की टीम विजेता एवं सवाई माधोपुर की उप विजेता रही। इसी प्रकार बॉलीबाल पुरूष में चौथ का बरवाड़ा विजेता एवं बौंली उप विजेता रही। वॉलीबाल महिला में बौंली विजेता एवं चौथ का बरवाड़ा उप विजेता रही। फुटबॉल पुरूष में चौथ का बरवाड़ा विजेता एवं सवाई माधोपुर उप विजेता तथा फुटबॉल महिला में सवाई माधोपुर की टीम विजेता एवं चौथ का बरवाड़ा की टीम उप विजेता रहीं। इसी प्रकार शूटिंग बॉल में खण्डार की टीम विजेता एवं चौथ का बरवाड़ा की उप विजेता रहीं। बास्केटबॉल में सवाई माधोपुर की टीम विजेता एवं चौथ का बरवाड़ा की टीम उप विजेता रहीं।