
पाली ब्रिज के पास चम्बल में युवक की तलाश के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम के लोग।
बहरावण्डा खुर्द. टोंक शिवपुरी स्टेट हाइवे पर पाली ब्रिज से छलांग लगाने की आशंका के तहत रविवार को बहरावण्डा खुर्द पुलिस और रेस्क्यू टीम को कुस्तला निवासी लापता युवक हंसराज माली को खोजने के लिए चम्बल की खाक छाननी पड़ी, लेकिन तीसरे दिन भी लापता युवक का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। बहरावण्डा खुर्द चौकी प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम के साथ युवक को चम्बल नदी में खोजा जा रहा है। रविवार को भी देर शाम तक तलाश जारी रही लेकिन युवक का कोई पता नहीं लग पाया। इधर बेटे के गम में बदहवाश परिजन भी रविवार को लगातार दिनभर उसकी तलाश करते रहे। करतार सिंह ने बताया कि चम्बल में पानी बढऩे से मुश्किलें आ रही है।
बाइक भिड़ी, दो घायल, एक जयपुर रैफर
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड पर विवेकानंदपुरम के समीप रविवार दोपहर में बाइक भिड़ंत में दो जने घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक जने को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी हरिमोहन जाट ने बताया कि घायल बजरंग पुत्र रामखिलाड़ी गुर्जर निवासी धणोली तथा अमरसिंह पुत्र आसाराम मीणा है। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार रणथम्भौर की ओर से आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में ओवरटेक करते समय बाइकों में भिडं़त हो गई। इस दौरान एक बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। फरार बाइक चालकों से अमर सिंह ने लिफ्ट ली थी। जबकि बाइक सवार दोनों के चोट नहीं आई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार बजरंग गंभीर घायल हो गया। गणेशधाम चौकी पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर. नौ साल से फरार चल रहे नकबजनी के मुख्य आरोपी को मानटाउन पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायाधीश ने दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा। थानाधिकारी मुकेशचंद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तेजमल मोग्या निवासी नदी पार लवान देई जिला बूंदी है। पुलिस ने बताया आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2009 में ठींगला स्थित एक मकान से लाखों के नकदी व जेवरातों की नकबजनी की थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। इसके चार साथियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से नकबजनी की राशि व जेवरात के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Updated on:
16 Jul 2018 07:51 pm
Published on:
16 Jul 2018 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
