30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

जिलेभर में मौसम के दिखे तीन रंग

सुबह कोहरा, दोपहर को धूप व शाम को फिर गलन

Google source verification

सवाईमाधोपुर. शहर सहित ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को मौसम के तीन रंग नजर आए। जहां सुबह से कोहरा छाया रहा तो दिन में चटकीली धूप खिली। वहीं शाम को फिर सर्दी ने जोर पकड़ा और गलन का असर रहा। ऐसे में लोग ऊनी कपड़ो में लिपटे नजर आए। सुबह हाइवे पर चालकों को भी कोहरे के चलते वाहनों की हैडलाइट जलानी पड़ी। तेज कोहरे के चलते सुबह वाहनों की आवाजाही कम रही। उधर, बारिश व कोहरे से दिन-रात का पारा भी लुढ़का है। जिला जिला मुख्यालय पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूतनम तापमान 9 डिग्री से सेल्सियस दर्ज किया।
खेतों में पानी भरा रहा
जिलेभर में पिछले दो दिन से ओलावृष्टि व मावठ की बरसात के बाद खेतों में पानी भरा रहा। गेहूं, सरसों व चना की फसलों में बरसात से फायदा मिला है। लेकिन कई जगहों पर ओलावृष्टि से नुकसान भी हुआ है। हालांकि बारिश के बाद अब किसानों को कुछ दिन सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
सुबह 11 बजे बाद खिली धूप
अलसवेरे से कोहरे के चलते सुबह ट्रेनों-बसों में आने-जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। स्थिति ये रही कि सुबह 11 बजे तक शहर भी कोहरे के आगोश में लिपटा रहा। इसके बाद कोहरा छटा और धीरे-धीरे धूप खिली। बाद में दोपहर को चटकीली धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही फिर से गलन शुरू हो गई। जिले में ओलावृष्टि, बरसात व तेज हवा ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। ग्रामीण अंचलों में बिन मौसम बारिश व चने के आकार के ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। उधर, जिले में ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में करीब 50 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है, जबकि कृषि विभाग महज दो से पांच प्रतिशत ही खराब होने का अंदेशा बता रहा है।