भाड़ौती। लॉकडाउन के चलते जहां पहले ही जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं भीषण गर्मी में ग्रामीण अंचल में भू-जल स्तर नीचे गिरने से पानी की समस्या खड़ी हो गई। कस्बे से 7 किलोमीटर दूर नवीन ग्राम पंचायत चाँदणौली गांव में पिछले काफी लंबे समय से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर के प्रमुख स्राेत सूखने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई।