सवाई माधोपुर

Weather News: 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दिया येलो अलर्ट

IMD Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन अभी भी अपने सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर (हिमालय की ओर) बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश के ज्यादातर भागों में मानसून कमजोर रहेगा। आगामी दिनों में भरतपुर, जयपुर कोटा, उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read

IMD Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन अभी भी अपने सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर (हिमालय की ओर) बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश के ज्यादातर भागों में मानसून कमजोर रहेगा। आगामी दिनों में भरतपुर, जयपुर कोटा, उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क ही रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : Weather News: 12 घंटे में अचानक बदलेगा मौसम, इस दिन से इन-इन जगह पर होगी झमाझम बारिश


6 जिलों में येलो अलर्ट जारी (Yellow Alert)
मौसम विभाग ने 3 बजे येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटे में 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, कोटा और करौली में माध्यम वर्षा की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
यह भी पढ़ें : खुशखबरी! बारिश का इंतजार होगा खत्म, अभी-अभी आया मौसम विभाग का नया अलर्ट

Also Read
View All

अगली खबर