1986 के दौर में ओसमो के वैज्ञानिकों ने विशालकाय जानवरों के पदचिन्ह खोज निकाले थे जिसे देख सभी हैरान रह गए थे। इन पदचिन्हों पर लंबे समय तक रिसर्च चली थी। इसमें हाथी जैसा दिखने वाला जानवर मैस्टोडॉन्स, घोड़े जैसा दिखने वाला पैलियो लैमा मिला था जो अब पूरी तरह लुप्त हो चुके हैं। तंजानिया में मानव चदचिन्ह 3.6 मिलियन वर्ष पहले मिला था। 1978 में वैज्ञानिकों को यहीं पर गीली ज्वालामुखी की राख पर मनुष्यों के पदचिन्ह मिले थे। पिछले साल ब्रिटिश कोलंबिया में वैज्ञानिकों ने 13 हजार साल पुराना पदचिन्ह खोजा था। इसपर शोध के दौरान पता चला कि ये पदचिन्ह काफी युवा उम्र वर्ग के लोगों के थे।