1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आप जानते हैं कौनसा है नीला ग्रह?

-पृथ्वी का क्षेत्रफल 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर है, जिस पर 63 करोड़ वर्ग किमी यानी 71 फीसदी जल है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pushpesh Sharma

Mar 24, 2021

क्या आप जानते हैं कौनसा है नीला ग्रह?

पृथ्वी, ब्रह्मांड का एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन है।

ब्रह्मांड यात्रा के पिछले अंक में आपने शुक्र ग्रह के बारे में पढ़ा। आज जानिए पृथ्वी से जुड़ी दिलचस्प बातें। पृथ्वी, ब्रह्मांड का एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन है। यहां जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन, खनिज, पेड़-पौधे, जल और हवा मौजूद है। वैज्ञानिक अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं को लगातार तलाश रहे हैं, लेकिन अभी इसमें सफलता नहीं मिली। पृथ्वी का क्षेत्रफल 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर है, जिस पर 63 करोड़ वर्ग किमी यानी 71 फीसदी जल है, जबकि 29 फीसदी पर स्थल है।

पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है तथा अक्ष पर एक चक्कर 23 घंटे 56 मिनट और पांच सेकंड में पूरा करती है। इसे परिभ्रमण काल भी कहते हैं। इसी से दिन-रात होती है। जबकि सूर्य का एक चक्कर 365 दिन 6 घंटे और 16 मिनट में पूरा करती है, जो एक वर्ष होता है। इसे परिक्रमण काल कहा जाता है। इससे पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है। पृथ्वी न तो अत्यधिक गरम है और न ही अत्यधिक ठंडी। चूंकि इसके 71 फीसदी अर्थात दो तिहाई हिस्से पर जल है, इसलिए अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीली दिखाई देती है। इस कारण पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।

खास बातें
पृथ्वी की उम्र: 4.6 अरब वर्ष लगभग
सूर्य से दूरी: 15.21 करोड़ किमी (अधिकतम)
चंद्रमा से दूरी: 3, 84, 365 किलोमीटर